IMD Weather Update: देशभर में मानसूनी बारिश अभी भी जमकर कहर ढहा रही है। शनिवार को मौसम विभाग ने यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा एमपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है। वहीं शुक्रवार को भी देश के अधिकांश राज्यों में जमकर बारिश हुई। एमपी के 23 जिलों में हुई झमाझम बारिश से खजुराहो-टीकमगढ़ में 1 इंच पानी गिरा। उज्जैन में महाकाल लोक की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई।
मौसम विभाग की मानें तो एमपी में अगले 2 दिनों तक तेज बारिश हो सकती है। वहीं यूपी में मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहा। प्रदेश के 58 जिलों में तेज बारिश हुई। अयोध्या में 24 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होने के कारण सरयू का जलस्तर बढ़ गया। इसके अलावा सड़कों पर भी 3 फीट तक पानी भर गया। प्रदेश के अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर और गाजीपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद रहे। अयोध्या में शनिवार को 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित है। उधर नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में नदियां उफान पर है। यहां कोसी और गंडक नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
दिल्ली-एनसीआर में 29 सितंबर से मानसून साफ
मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र और एमपी के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। जिसकी वजह से आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मानसून का ट्रफ दिल्ली-एनसीआर वाले भाग से काफी दूर है, तो यहां बारिश की संभावना नहीं है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 29 सितंबर के मानसूनी बारिश की संभावना न के बराबर है। अगले 10 दिनों तक मौसम गर्म बना रहेगा।
ये भी पढ़ेंः UP में तूफानी बारिश की चेतावनी, बिहार में फ्लैश फ्लड का अलर्ट; दिल्ली समेत पूरे देश में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार के लिए अगले 24 घंटे अहम
राजस्थान में मानसून का आखिरी दौर जारी है। शुक्रवार को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ समेत 7 से ज्यादा जिलों में 2 इंच तक बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार आज भी 19 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बिहार के 5 जिलों में भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण समेत 7 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग ने अगले 24 घंटे प्रदेश के लिए अहम बताए है।
ये भी पढ़ेंः Rain Alert : हिमाचल-दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी के कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
30 mins agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
1 hr agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
2 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
2 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
3 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
3 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
4 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
5 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines