IMD Weather Update: देश भर में गर्मी का पारा हाई चल रहा है। पिछले 2 सप्ताह से उत्तर भारत के अधिकांश शहरों का तापमान 45 डिग्री से अधिक है। आईएमडी के अनुसार 26 मई इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह से लेकर शाम तक लू के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लू से मैदान तो छोड़िए पहाड़ भी अछूते नहीं रहे। जम्मू में भी पारा 42.5 डिग्री पहुंच गया। रविवार को अवकाश होने के कारण लोग घरों में ही रहते हैं लेकिन गर्मी और बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।
जम्मू-कश्मीर में भी इस बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो चुका है। राजस्थान में फलौदी सबसे गर्म शहर रहा। यहां तीसरे दिन लगातार तापमान 51 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। हिमाचल के ऊना में भी तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं आज जैसलमेर में भारत-पाक बाॅर्डर पर बीएसएफ के जवान की लू से मौत हो गई। राजस्थान में पिछले 4 दिनों में लू और गर्मी से 27 लोगों की मौत हो चुकी है।
आईएमडी ने जारी किया रेड-येलो अलर्ट
आईएमडी के अनुसार रविवार को यूपी, हरियाणा, राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र में 37 शहरों का तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। इससे एक दिन पहले भी 17 शहरों का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा था। आईएमडी ने अगले दो दिन के लिए पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और यूपी में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं उधर की बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान रेमल रविवार रात बंगाल के तट से टकराया। इस दौरान करीब 135 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। तूफान के कारण राजधानी कोलकाता में जगह-जगह पर पेड़ उखड़ गए वहीं कई जगहों पर घरों को भी नुकसान पहुंचा है। बंगाल के तटीय इलाकों में NDRF की 12 टीमें तैनात की गई थी। तूफान फिलहाल उत्तर-पूर्व की ओर आगे बढ़ चुका है।
ये भी पढ़ेंः अगले 4 दिन नहीं होगी सुबह! आग बरसाएंगे सूर्य देव, इस दिन बरसेंगे राहत के बादल; IMD का लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
52 mins ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
1 hr agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
4 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
4 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
4 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
7 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines