सावधान! दिल्ली-NCR में तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, देशभर के मौसम पर IMD का ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली समेत देशभर में आज हल्की से भारी बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। पिछले कई दिन से पूरे देश में मानसून एक्टिव है और मानसून के बाद झमाझम बरस कर शहरों को जल थल कर रहे हैं।

Delhi Weather Update

Delhi Weather Update

IMD Today Weather Update: आज सावन के आखिरी सोमवार और रक्षाबंधन के त्योहार पर भी राजधानी दिल्ली और इससे सटे शहरों में मौसम सुहाना है। आसमान में बादल छाए हैं, लेकिन चिपचिपी उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने आज शाम तक राजधानी के मौसम के करवट बदलने की संभावना जताई है। साथ ही 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश समेत देशभर के 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने का अलर्ट दिया है। हालांकि मध्य प्रदेश और बिहार में मानसून की स्पीड स्लो होगी, लेकिन पश्चिम बंगाल में 21 अगस्त तक भारी बारिश होने के आसार हैं। आइए जानते हैं कि देशभर का मौसम कैसा रहेगा?

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

बता दें कि दिल्ली में बीते दिन लगातार 18वें दिन भारी बारिश हुई। चांदनी चौक समेत कई इलाकों में झमाझम बादल बरसे। इसके बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव के हालात बने। वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज की बात करें तो आज भी दिल्ली में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने हवाओं के साथ अच्छी बारिश होने का अलर्ट दिया है। 24 अगस्त तक दिल्ली का मौसम खराब बना रहेगा। आज अधिकतम तापमान 35, न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

आज और कल इन राज्यों में बरसेंगे बादल

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, आज और कल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गोवा, ओडिशा, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, में हल्की से भारी बारिश होने का अलर्ट रहेगा।

विज्ञापन

पहाड़ी राज्यों में मौसम के हालात

देश कें पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। तीनों राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। 22 अगस्त तक उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में अगले 2 दिन मौसम काफी खराब रहेगा। जम्मू कश्मीर में भी अगले 2 दिन में मौसम साफ हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ