सावधान! बारिश में उमस का 'टॉर्चर' खतरनाक; Delhi-NCR समेत 18 राज्यों में कब थमेगी बारिश? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Today Weather Update: दिल्ली-NCR में आज सुबह मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने देशभर के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं बारिश के कारण कई राज्या में बाढ़ और जलभराव के हालात हैं। आइए जानते हैं कि आज मौसम कैसा रहने वाला है?

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले चार दिनों तक बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले 4 दिन बारिश का अनुमान जताया है।

IMD Rain Alert Latest Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश हो रही है। आसमान में सुबह से घने काले बादल छाए थे कि अचानक मौसम का मिजाज बदला। हवाएं चलने लगीं और फिर बारिश हो शुरू हो गई, लेकिन हवा के साथ बारिश के बावजूद उमस है। चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में यह मौसम बीमार करने वाला है। इस मौसम में वायरल इंफेक्शन फैलने का खतरा है, क्योंकि बाहर बारिश और उमस के बीच से जब अंदर आएंगे तो पंखे या एसी की हवा गर्म सर्द कर सकती है। वैसे दिल्ली में एक अगस्त से लगातार बारिश हो रही है। कभी कहीं तो कभी कहीं रोज बादल बरस रहे हैं। आज भी मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली समेत 18 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मानसून की बारिश से पहाड़ी राज्यों में हालात काफी खराब हैं और मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति है। आइए जानते हैं कि आज और कल देश का मौसम कैसा रहेगा?

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली में 25 अगस्त तक बरसते रहेंगे बादल

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह मूसलाधार बारिश हुई। इससे सटे नोएडा में भी खूब बादल बरसे। आज दिनभर दिल्ली-NCR में बारिश होती रहेगी, लेकिन बारिश के बीच उमस भरी और चिपचिपी गर्मी परेशान करेगी। दिल्ली में एक अगस्त से रोज बारिश हो रही है और 25 अगस्त तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे में आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने के आसार हैं। 21-22 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 23 से 25 अगस्त तक बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में बारिश भी हो सकती है।

आज इन राज्यों में बरसेंगे बादल

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान में आज हल्की से भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ