IMD Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर लगभग खत्म हो चुका है और ठंड का मौसम दस्तक दे चुका है. सुबह-शाम गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है, वहीं दिवाली के बाद कोहरा छाने की संभावना है, लेकिन भारत में जोन वाइल ठंड के दौर की शुरुआत अलग-अलग होती है. मौसम विभाग ने इस बार ला लीना के असर से सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने का अनुमान है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने और दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस लौटने की संभावना है, जिसके चलते बारिश होने पर ठंड बढ़ सकती है.
इस इलाके में एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और उसके आस-पास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके असर से अगले 3-4 दिन के दौरान महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तेलंगाना और बिहार के कुछ भागों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 11 से 13 अक्टूबर तक इन राज्यों में मौसम खराब ही रहेगा. दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, पूर्वी और मध्य भारत एवं पूर्वोत्तर भारत में कहीं-कहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं.
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
बता दें कि दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड की शुरुआत नवंबर में 15 से 20 तारीख के बीच होगी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड बढ़ सकता है और तापमान 15 डिग्री तक गिर सकता है. 15 अक्टूबर तक तापमान में हल्की गिरावट संभव है और धूप खिलने के साथ मौसम शुष्क रहा सकता है, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध छा सकती है. ला नीना के एक्टिव होने से दिसंबर में शीत लहर चलेगी, जिसका असर फरवरी तक रह सकता है तो ऐसे में इस बार दिल्ली में दिसंबस से फरवरी महीने के बीच हाड़ कंपाने वाली सूखी ठंड पड़ सकती है.
मौसम को बिगाड़ते हैं El Nino और La Nina इफेक्ट, सर्दियों को लेकर क्या है IMD की भविष्यवाणी?
किस राज्य में कब से पड़ेगी ठंड?
बता दें कि उत्तर भारत में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में नवंबर में 15 से 30 नवंबर के बीच ठंड पड़ने लगेगी. दिसंबर के पहले हफ्ते से जनवरी तक शीत लहर चलने का अनुमान है. हिमाचल, उत्तराखंड, और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होने लगी है और अक्टूबर के आखिर में कोहरा छाने लगेगा और पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है.
मध्य भारत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नवंबर के आखिर और दिसंबर की शुरुआत में 25 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच ठंड पड़ने लगेगी. पूर्वी भारत में कोलकाता, बिहार, ओडिशा में दिसंबर की शुरुआत में ठंड पड़ेगी और कोलकाता के तटीय इलाकों में ठंड हल्की रहेगी, लेकिन बिहार और झारखंड में दिसंबर के आखिर में ठंड महसूस होगी.
पश्चिम भारत में मुंबई, गुजरात, गोवा में दिसंबर में 15 से 20 दिसंबर के बीच ठंड पड़ेगी. मुंबई में ठंड का असर कम रहेगा. वहीं दक्षिण भारत में चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद में दिसंबर के आखिरी और जनवरी के पहले हफ्ते में ठंड पड़ेगी.
संबंधित खबरें
'बाप भी जाएगा' वाले बयान पर खरगे के खिलाफ पटना में पुलिस शिकायत, आज BJP का देशभर में विरोध प्रदर्शन
9 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
8 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
10 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
11 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
13 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
14 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
14 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
14 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines