देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार, 29 जुलाई को देश के 17 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से पूर्वी, मध्य, उत्तर और पश्चिमी भारत के कई इलाकों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.
IMD के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. पर्वतीय राज्यों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, चट्टानें खिसकने और नदियों-नालों के उफान पर आने का खतरा बना हुआ है, जबकि मैदानी इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका है.
दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी मौसम ने करवट ली है. कई इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है. हालांकि, भारी वर्षा के चलते कई सड़कों पर जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक तेज बारिश जारी रहने की चेतावनी देते हुए लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है. खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ सकता है.
यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम
उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई को मानसून का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली और बदायूं समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और प्रयागराज समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा. 30 जुलाई से 3 अगस्त के बीच भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.
बिहार में आज बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बिहार में आज यानी 29 जुलाई को कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, नालंदा, गया, पटना, बक्सर, नवादा, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, अरवल, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, वैशाली, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा और समस्तीपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा. इसके अलावा IMD ने 31 जिुलाई से 3 अगस्त के बीच कई जगहों पर भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया है.
यह भी पढ़ें- असम में हर साल क्यों आती है बाढ़? केवल ब्रह्मपुत्र ही नहीं, ये बड़े कारण भी हैं जिम्मेदार
हिमाचल में कैसा रहेगा आज का मौसम
हिमाचल प्रदेश में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक भारी बारिश देखने को मिल सकती है. IMD ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर में बारिश का दौर जारी रहेगा.
उत्तराखंड में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी 29 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, चमोली, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और ऊधम सिंह नगर सहित कई जिलों में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है.
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिसमें जयपुर, दौसा, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और राजसमंद समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है.
जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. बारिश के साथ ही है. इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश, आंधी, बिजली गिरने की भी संभावना है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. IMD के अनुसार, पुलवामा, कुलगाम, बडगाम, शोपियां, जम्मू, श्रीनगर, गांदरबल, बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, अनंतनाग, सांबा, कठुआ, उधमपुर जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.
मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है, क्योंकि समुद्री क्षेत्रों में ऊंची लहरें और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके साथ ही किसानों और आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचें और स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें.
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
20 mins ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
25 mins agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
32 mins agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
1 hr agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
2 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
2 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
2 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
3 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
4 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines