---विज्ञापन---

देश angle-right

उत्तर भारत में कब तक दस्तक देगा मानसून? इन राज्यों में जल्द होगी बारिश; IMD का लेटेस्ट अपडेट

IMD Weather Update: आईएमडी ने संभावना जताई है कि उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में मानसून 27 जून से 3 जुलाई के बीच दस्तक देगा। इस दौरान कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और राजस्थान को छोड़कर अधिकतर भागों में बारिश शुरू हो जाएगी।

---विज्ञापन---

IMD Monsoon Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में 27 जून से लेकर 3 जुलाई तक मानसून दस्तक दे देगा। अधिकांश हिस्सों में इस दौरान बारिश शुरू होने की संभावना आईएमडी ने जाहिर की है। आईएमडी ने कहा है कि अगले चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गुजरात, उत्तरी अरब सागर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में पहुंचने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। वहीं, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी हिमालयी इलाकों को छोड़कर देश के अधिकतर भागों में सामान्य से अधिक बरसात हो सकती है। ऐसी स्थितियां बन रही हैं। राजस्थान और हिमालयी इलाकों में इस बार सामान्य से कम बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत के शेष हिस्सों में भी मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:जानलेवा बनी हीट वेव, यूपी में 35 और दिल्ली में 21 की हुई मौत, जानें कब मिलेगी राहत?

वहीं, मध्य भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून सप्ताह के दौरान अपना असर दिखा देगा। आईएमडी के अनुसार अभी अल नीनो-दक्षिणी दोलन (ईएनएसओ) की स्थिति में ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहा है। वहीं, ठंडे ला नीना में कुछ हलचल दिख रही है। अभी मध्य प्रशांत महासागर और भूमध्यरेखीय पश्चिमी सागर में सतह का तापमान औसत से अधिक दिख रहा है। पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में इसके विपरित सतह का तापमान कम दिख रहा है। नवीनतम मानसून मिशन युग्मित पूर्वानुमान प्रणाली (MMCFS) ने भी अपना पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि अभी ला नीना में हलचल जारी रहेगी। जबकि अल नीनो में कुछ खास फर्क देखने को नहीं मिलेगा।

---विज्ञापन---

कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी

गुरुवार की बात करें तो ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून तेजी से आगे बढ़ा है। दिल्ली एनसीआर में भी लोगों को बारिश के कारण गर्मी से कुछ निजात मिली है। दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे तक 4 एमएम बारिश पिछले 24 घंटे में दर्ज की गई है। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि 30 जून को एनसीआर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। विभाग की ओर से गोवा और कर्नाटक के अलावा मलप्पुरम जिले में अधिक बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, केरल के सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट विभाग ने जारी किया है।

First published on: Jun 22, 2024 09:18 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola