Delhi NCR Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। सोमवार को बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के मौसम में चेंज आ गया था। लोगों को तापमान कम होने के कारण सर्दी का अहसास हो रहा था। लेकिन अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दिन के समय तापमान बढ़ेगा। जिससे सर्दी का असर कम होगा। वहीं, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। हवाओं की दिशा भी अब उत्तर की ओर होगी। पहले प्रवाह उत्तर पश्चिम से था। शुक्रवार से दिन और रात का पारा बढ़ेगा।
विज्ञानियों की ओर से बताया गया है कि अचानक बढ़ी ठंड से लोगों को तापमान बढ़ने के बाद कुछ राहत मिलेगी। दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले 6 दिन तक तापमान अधिकतम 33 डिग्री रह सकता है। वहीं, न्यूनतम 17 डिग्री तापमान रह सकता है। दिन के समय धूप निकलेगी और आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। लोगों को सुहावने मौसम का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें-पुलिस ने पकड़ा 750 करोड़ कैश से भरा ट्रक, कुछ देर बाद ही छोड़ा; जानें खास वजह
बताया गया है कि उत्तर पश्चिम इलाकों में एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। 22 अक्टूबर से यह देश के उत्तरी इलाकों में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। जिसके कारण पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में बारिश हो सकती है। ठंडी हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश में भी ऐसा होगा। लोगों को पूरी तरह से ठंड का अहसास होगा। गर्म कपड़ों की जरूरत होगी।
मछुआरों को सलाह-समंदर के ज्यादा अंदर न जाएं
केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मीडियम बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे में जताई गई है। तमिलनाडु, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट या हल्की बारिश की संभावना 21 अक्टूबर को मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। मध्य अरब सागर, लक्षद्वीप, दक्षिण पूर्व अरब सागर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे समंदर के अधिक अंदर न जाएं।
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
2 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
3 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
5 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
9 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
12 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
15 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
17 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines