Weather 28 May 2025: मानसून को लेकर IMD का ताजा पूर्वानुमान, जानिए आपके राज्य में कब होगी बारिश?

Weather LIVE 28 May 2025: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को लगातार मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में फिर से उमस और गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। वहीं, यूपी और बिहार में 31 मई तक बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट देखने को मिल सकती है।

weather news live (1)

weather news live

Weather LIVE 28 May 2025: देशभर के कई भागों में बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव लगातार बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर समेत केरल में मॉनसून के आने के बाद से यूपी-बिहार के टेंपरेचर में भी गिरावट आई है। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिर से गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है। वहीं, IMD ने यूपी-बिहार में आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट दिया है। तटीय कर्नाटक, केरल और माहे तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ भारी वर्षा की संभावना है। असम और मेघालय, आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का वेदर सिर्फ News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

राजस्थान के किन इलाकों में जारी यलो अलर्ट

पटना सिटी के मौसम का पूर्वानुमान

दिल्ली के आयानगर में रहा सबसे ज्यादा तापमान

बिहार के किन जिलों में बारिश का अलर्ट

हीटवेव-उमस से बेहाल राजस्थान, मानसून के लिए यज्ञ भी शुरू

भीषण गर्मी का कहर जारी है। राजस्थान के कई जिलों में सूरज मानो आग उगल रहा है। नौतपा की शुरुआत से पहले ही पारा 48 डिग्री को छू चुका है और आने वाले दो-चार दिन और भी मुश्किल भरे हो सकते हैं।

हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। नौतपा की गर्मी के बाद मानसून की अच्छी बारिश के लिए अब कई जगह हवन भी शुरू हो चुके हैं।

पश्चिम विक्षोभ का दिखेगा असर

29 मई से उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। इससे हिमालयी क्षेत्रों और उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और यूपी में गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती है। इसके अलावा कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

पूर्वी राज्यों में जैसे बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों तक गरज और बिजली के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। हिमाचल में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने संशोधित पूर्वानुमान जारी किया

भरूच जिले में आंधी-तूफान जैसे हालात

भरूच जिले में बादल फटने जैसा माहौल देखा गया। इसके अलावा अंकलेश्वर, भावनगर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, बारडोली और ओलपाड में 1 से 3 इंच बारिश हुई।

अरब सागर में बने गहरे दबाव के कारण पिछले दो दिनों से सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में बारिश ने कहर बरपाया है। अंकलेश्वर और हंसोत तालुका में धान की खेती करने वाले किसानों पर तीसरी आकाशीय आपदा की मार पड़ी है।

दिल्ली-NCR में कल से राहत की उम्मीद

Delhi और उसके पास के इलाकों को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार और शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

केरल में खराब मौसम लगातार बना हुआ है

दिल्ली-एनसीआर-उत्तर प्रदेश का तापमान कैसा है?

दिल्ली-एनसीआर का तापमान 29-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 29 और 30 मई को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हीटवेव का अलर्ट भी जारी है।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान- पश्चिमी राजस्थान में लू की स्थिति बनी रहेगी, तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश संभव है।

उत्तर प्रदेश- तापमान 31-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

आज 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

31 मई तक प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। 10 जून तक मप्र में मानसून के प्रवेश का अनुमान है। वहीं, आज भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार,

अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, आगर-मालवा, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश का अलर्ट है।

हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। मप्र में इस साल 106 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश के आसपास दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन सक्रिय हैं। वहीं एक तरफ प्रदेश से होकर छत्तीसगढ़ की ओर जा रही है। इस वजह से प्रदेश में आंधी-बारिश वाला मौसम है।

आने वाले चार दिन यानी 31 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बुधवार के लिए भी कई जिलों में आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में बदलेगा मौसम

यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने वाली हैं। हरियाणा और पंजाब में बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की आशंका भी जताई गई है। हालांकि राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत में मानसून की दस्तक

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दस्तक दे दी है। इन राज्यों में 26 मई से बारिश का सिलसिला जारी है। केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार, ओडिशा, गोवा और महाराष्ट्र में भी बारिश ने रफ्तार पकड़ी है। मराठवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बना कम दबाव का क्षेत्र इस मौसम में अहम भूमिका निभा रहा है।

मौसम से जुड़ा अलर्ट

आईएमडी ने महाराष्ट्र के कई जिलों, जिनमें ठाणे, पुणे और कोल्हापुर शामिल हैं, के लिए भारी बारिश की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। रायगढ़, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और सतारा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जो अधिक तीव्र बारिश की संभावना को दर्शाता है।

इन क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

क्या आज मुंबई में भारी बारिश होगी? यहां देखें IMD का पूर्वानुमान

मुंबई में मूसलाधार बारिश के कुछ दिनों बाद भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार, 28 मई को राजधानी में भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके अलावा, अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज या बिजली गिरने की भी संभावना है।

गुजरात के 23 जिलों में बिजली के साथ आंधी का ऑरेंज अलर्ट

गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बरसात का मौसम बना रहेगा।

मौसम विभाग ने 28 और 29 मई को आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद,

महिसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, मोरबी, द्वारका, बोटाद और कच्छ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली के लिए IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

आज अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। गरज के साथ बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

बारिश से लेकर लू तक- 28 मई के लिए IMD का अलर्ट

तटीय कर्नाटक, केरल और माहे तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ भारी वर्षा की संभावना है।

असम और मेघालय, आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदान, गुजरात राज्य, झारखंड, उत्तराखंड और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, ओडिशा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, गुजरात राज्य, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तराखंड, विदर्भ और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

बिहार, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

नौशहरा में मौसम ने अचानक बदलाव

राजौरी जिले के नौशहरा में मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज हवा और आंधी-तूफान से लोगों का काफी माली नुकसान हुआ। जिससे बिजली के बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और कई स्थानों पर पेड़ गिरने से सड़कें ब्लॉक हो गईं।

कई जगहों पर पेड़ गाड़ी पर गिरे, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई। गनीमत यह रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ है। तेज आंधी-तूफान से नौशहरा बाजार में एक टीन शेड से बनी दुकान तेज हवा के कारण गिर गई। कई लोगों के घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। जिला राजौरी में भी तेज आंधी-तूफान से लोगों का नुकसान हुआ है।

उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश की संभावना

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के मैदानी इलाकों में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

पंजाब और पूर्वी राजस्थान में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ आंधी-तूफान आ सकता है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ