मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून ने इस बार तय समय से पहले बंगाल की खाड़ी में एंट्री की है। 22 मई को आने वाला मानसून इस बार 13 मई को ही आ गया। 25 मई के बाद मानसून कभी भी केरल में दस्तक दे सकता है। केरल के साथ पूर्वोत्तर भारत में भी मानसून का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने मानसून सीजन 2025 में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग ने आज 16 मई को दिल्ली समेत 29 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट दिया है। बीते दिन पश्चिम बंगाल के नादिया और जलपाईगुड़ी में बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से 3 लोगों की जान चली कई और 5 लोग झुलस गए। बिहार में तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच चल रहा है। 24 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है।
राजस्थान में 6 जिलों में गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा। श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 45.8°C रिकॉर्ड हुआ। 11 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है। बीकानेर-श्रीगंगानगर में लू चल सकती है। मध्य प्रदेश के 21 जिलों में आज आंधी आने और बारिश होने का अलर्ट है। झारखंड के चाईबासा में बीते दिन बिजली गिरने से 4 पुलिस वाले झुलस गए। पुलिसकर्मी नक्सल विरोध अभियान के तहत फील्ड में तैनात थे
दिल्ली की हवा आज सुबह भी काफी जहरीली लगी। कई इलाकों में प्रदूषण की चादर बिछी नजर आई।आज सुबह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली का AQI 249 रिकॉर्ड किया, जो खराब क्वालिटी का है। दिल्ली का अधिकतम तापमान बीते दिन 40.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने 21 मई तक मौसम खराब रहने की भविष्यवाणी की है। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
watch | Delhi woke up to bad-quality air, with an AQI of 249, categorised as ‘poor’, in the area around India Gate, according to the Central Pollution Control Board. pic.twitter.com/iaJiudKL99
— ANI (@ANI) May 16, 2025
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिन के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले 3 दिन के दौरान आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।16 से 19 मई के बीच पश्चिमी राजस्थान में, 16-18 मई के बीच उत्तर प्रदेश में और आज 16 मई 2025 को बिहार में लू चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के सभी 8 राज्यों में अगले 3 दिन के दौरान गरज, चमक के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने के आसार हैं। हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। 16 से 18 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। 16 से 19 मई के दौरान असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम भारत में 16 से 18 मई के बीच कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 18 मई को मध्य महाराष्ट्र में 50-60 किमी प्रति घंटे से 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आंधी-तूफान आने की संभावना है। 19 मई को कोंकण और गोवा में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है।
आज 16 मई को तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से 70 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
16-17 मई को तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 16-19 मई के बीच आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, माहे में भी बादल बरसेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 30-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आंधी, तूफान आ सकता है। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 17 और 18 मई को बिहार में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी आ सकती और 70 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। 16 से 19 मई के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 17 मई को पंजाब में, 17-18 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 17 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 17-19 मई को पश्चिमी राजस्थान में, 17-19 मई को पूर्वी मध्य प्रदेश में, 18-19 मई को पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा में लू चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में रात में गर्म मौसम रहने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।अगले 2 दिन पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 3 दिन तक तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। अगले 4 दिन मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले 3 दिन गुजरात राज्य में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। बाकी देश में अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव होने का पूर्वानुमान नहीं है।
दिल्ली एनसीआर में आज मौसम सुहाना हो गया। राजधानी में शनिवार को मौसम कैसे रहेगा? इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।
मानसून और मौसम से जुड़ी खबरों को देखने के लिए यहां करें क्लिक
सावधान! दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ेगा मौसम, 50 किमी की स्पीड से चलेगी आंधी, बिजली के साथ होगी बारिश
दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहाना हो गया है, जिससे बढ़ती गर्मी से राहत मिली है। राजधानी में तेज हवाएं चल रही हैं। ये आरके पुरम का वीडियो है।
watch | Delhi | Weather turns pleasant in the national capital, providing relief from the soaring temperature.
Visuals from RK Puram. pic.twitter.com/kRjWBVfLCY
— ANI (@ANI) May 16, 2025
दिल्ली के मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण कई इलाकों में तेज हवाएं और भारी बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली।
watch | Delhi | Sudden change in weather causes strong winds and heavy rains in several parts of the National Capital, providing relief from the excessive heat.
(Visuals from Saket) pic.twitter.com/ft9jP0A1yi
— ANI (@ANI) May 16, 2025
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिन मौसम खराब रहेगा। 18 से 21 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में गरज, चमक के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
16 और 19-21 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा में 17 और 18 मई को पूर्वी राजस्थान में, 16 और 17 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में, 16-18 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में तेज धूल भरी हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर असम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम से उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है।
दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। उत्तर तटीय तमिलनाडु पर भी ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।