IMD Weather Forecast: कड़ाके की ठंड के बीच बरसेंगे ओले, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, जहां कुछ इलाकों में राहत मिलने की संभावना है तो वहीं कुछ में ओलावृष्टि हो सकती है।

IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

विज्ञापन

IMD Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी है। कड़ाके की सर्दी की वजह से लोग घर में दुबकने को मजबूर हैं। शीतलहर की वजह से ठिठुरन भी बढ़ गई है। इस सर्दी से राहत का इंतजार कर रहे लोगों को अब थोड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। जिसमें कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। हालांकि उत्तर पश्चिम भारत में सर्दी से हल्की राहत मिल सकती है।

मिल सकती है हल्की राहत

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ स्थानों पर जल्द ही हल्की बारिश होगी। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम भारत को घने कोहरे और सर्दी से जल्द ही हल्की राहत मिल सकती है। उत्तर पश्चिम भारत में तीन राज्य राजस्थान, पंजाब और हरियाणा आते हैं, जबकि मध्य भारत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। फिलहाल उत्तर पश्चिम भारत भयंकर ठंड से जूझ रहा है।

Advertisment

न्यूनतम तापमान 6-9 °C दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह 8:30 बजे तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पूर्वी और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10-12 °C रिकॉर्ड हुआ। वहीं अन्य राज्यों की बात करें तो बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 13-15 °C दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पश्चिम मध्य-प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम मध्य-प्रदेश में 8 जनवरी 2024 को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। पश्चिमी मध्यप्रदेश में मालवा और निमाड़ क्षेत्र आता है। इसमें उज्जैन, इंदौर, नीमच, रतलाम, देवास, मालवा, शाजापुर, राजगढ़, खंडवा जैसे जिले आते हैं।

वहीं पूर्वी राजस्थान में 8-9 जनवरी 2024 को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के जिलों में जयपुर, दौसा, सीकर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, करौली और टोंक जैसे जिले आते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में घना कोहरा दर्ज किया गया है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार में भी घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन

हरियाणा में घना कोहरा रहने की संभावना

आईएमडी ने हरियाणा के वेदर के बारे में भी बड़ा अपडेट दिया। IMD के अनुसार, हरियाणा के कुछ इलाकों में 7-8 जनवरी, 2024 के दौरान रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा होने की संभावना है। इस दौरान दृश्यता 50 मीटर से भी हो सकती है। जबकि बिहार के कुछ स्थानों में 7 जनवरी, 2024 को रात या सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। इस दौरान दृश्यता < 50 मीटर रह सकती है।

विज्ञापन

पंजाब में भी घना कोहरा

पंजाब की बात करें तो कुछ इलाकों में 7 और 8 जनवरी, 2024 के दौरान सुबह-रात के वक्त घना से बहुत घना कोहरा होने की संभावना है। इस दौरान दृश्यता 50 मीटर से कम रह सकती है। हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 7-8 जनवरी, 2024 के दौरान भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

इस दौरान न्यूनतम तापमान ≤10°C रहने की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 7-8 जनवरी, 2024 के दौरान भीषण से बहुत भीषण ठंडे दिन रह सकते हैं। पंजाब में न्यूनतम तापमान ≤10°C रहने की संभावना है। आईएमडी ने बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, तमिलनाडु में 7 जनवरी, 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। यह बारिश 115.6 से 204.4 मिमी के बीच हो सकती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ