---विज्ञापन---

देश

गुड न्यूज! लू से मिलेगी राहत, कल से छाएंगे घने बादल, चलेंगी ठंडी हवाएं; जानें IMD का नया अपडेट

Aaj ka Mausam : दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। सूरज की तपिश ने लोगों को घरों में कैद कर रखा है। लू और हीटवेव के बीच आईएमडी ने राहत भरी खबर दी है। गुरुवार से ठंडी-ठंडी हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।

Weather Forecast Latest Update : देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने गुड न्यूज दी है। दिल्ली एनसीआर और यूपी समेत कई राज्यों में लू से राहत मिलने वाली है। 30 मई से घने बादल छाएंगे और ठंडी-ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी। अगले 24 घंटे में मानसून दस्तक देगा। आइए आईएमडी का नया अपडेट जानते हैं।

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गुरुवार से लू कम होने लगेगी। केरल में अगले 24 घंटे के दौरान मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में जमकर बादल बरसेंगे। उत्तर भारत के राज्यों में भी तापमान में गिरावट आएगी और आसमान में काले बादल छाए रहेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : देश में La Nina मचाएगा तबाही! मानसून में जमकर बरसेंगे बादल, जानें IMD का ताजा अपडेट

बिहार-झारखंड में होगी बारिश

---विज्ञापन---

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और ओडिशा में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 31 मई से लेकर 2 जून के बीच आकाशीय बिजली के साथ तेज आंधी चलेगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की संभावना है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

---विज्ञापन---

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में बिजली और तेज हवाओं के साथ मानसून बरसेगा। इन राज्यों में 30 मई को भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

जानें कब होगी वर्षा?

---विज्ञापन---

केरल तट पर तेज पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे केरल, लक्षद्वीप, अंडमान एंड निकोबार, कर्नाटक में आज से लेकर 2 जून तक वर्षा होने के आसार हैं। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा में 1 से लेकर 4 जून तक मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में दोपहर 12 से 3 बजे तक मजदूरों की रहेगी छुट्टी, सैलरी मिलेगी पूरी, भीषण गर्मी के बीच LG का बड़ा ऐलान

---विज्ञापन---

दिल्ली समेत इन राज्यों में छाए रहेंगे बादल

दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब के अधिकांश हिस्सों में 17 मई से लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी है, जबकि उत्तर प्रदेश में 18 मई से भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के चूरू में 50.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि मध्य प्रदेश, जम्मू, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हीटवेव की स्थिति है। इन राज्यों में 30 मई से तापमान में गिरावट आएगी। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

---विज्ञापन---
First published on: May 29, 2024 02:27 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola