बारिश के बीच 'गंदी' चिपचिपी उमस, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; जानें दिल्ली-NCR समेत देशभर में मौमस का हाल

Latest Weather Update: दिल्ली में बारिश हो रही है, लेकिन लोग ऐसे मौसम में भी चिपचिपी उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। राजधानी समेत देश के कई राज्यों में पिछले कई दिन से बारिश का दौर जारी है। वहीं मानसून की बारिश ने इस बार भी काफी तबाही मचाई। आइए जानते हैं कि आज मौसम कैसा रहेगा?

Delhi Rain Water Logging

दिल्ली में पिछले 4-5 दिन से लगातार बारिश हो रही है।

Today Weather Forecast 11 August: आज सुबह फिर दिल्ली में झमाझम बारिश हुई, जिसके चलते सड़कों पर जलभराव की स्थिति रही। राजधानी से सटे नोएडा में सुबह मौसम काफी सुहाना रहा। घने काले बादल छाए थे और हल्की बौछारें पड़ रही थीं, लेकिन गंदी चिपचिपी उमस ने परेशान किया। हवा के नाम पर एक पत्ता नहीं हिल रहा था। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का दौर जारी है।

विज्ञापन

उत्तराखंड में बीती रात चमोली में लैंडस्लाइड के चलते बद्रीनाथ हाईवे एक बार फिर बंद हो गया। उत्तर प्रदेश के इटावा में बारिश से एक मकान की छत ध्वस्त हो गई और मलबे के नीचे दबने से 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश में 27 जून से 9 अगस्त तक हुई बारिश के कारण बाढ़, लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाओं में करीब 100 लोग मारे जा चुके हैं। मौसम विभाग ने आज भी देश दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि आज देशभर का मौसम कैसा रहेगा?

विज्ञापन

दिल्ली में एक हफ्ते के लिए बारिश का यलो अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में जहां पिछले कई दिन से बारिश हो रही है, वहीं अगले एक हफ्ते भी बारिश रहने वाली है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में बारिश बाधा डाल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार तक बारिश होते रहने का यलो अलर्ट दिया है। शुक्रवार तक राजधानी में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।

विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को यह 34.8 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि शुक्रवार को यह 26.6 डिग्री था। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने के आसार हैं। दिल्ली में अगस्त के 10 दिन में 103 प्रतिशत ज्यादा यानि 155.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य (76.6 मिलीमीटर) से 78.9 मिलीमीटर ज्यादा है।

विज्ञापन

आज 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लेह लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु, केरल, असम, पूर्वोत्तर के सभी 7 राज्यों में आज और अगले 5 दिन अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ