मानसून की बारिश से अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हालात हैं. उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन जलभराव ने परेशानी खड़ी की. वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश से लैंडस्लाइड, फ्लैश फ्लड और बादल फटने से तबाही मची. पूर्वोत्तर भारत में बारिश के कारण आई बाढ़ ने तबाही मचाई. वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्य उमस भरी गर्मी झेल रहे हैं और बारिश का इंतजार कर रहे हैं. उत्तर पश्चिम भारत में बीते कई दिन से ब्रेक के साथ बारिश का दौर जारी है और आज फिर मौसम करवट बदलेगा, जिसके बाद अगले 5 दिन मानसून के बादल बरस सकते हैं.
अगले 5 दिन 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश
IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तटों के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में निम्न दबाव का क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इनके असर से अगले 5 दिन तक 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.
आज इन 16 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट
IMD के अनुसार, आज 13 अगस्त को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में मौसम बदलेगा. 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.
दिल्ली में अगले 5 दिन बारिश की चेतावनी
IMD के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. अगले 5 दिन मौसम ऐसा ही रह सकता है. आज शाम के समय बारिश हो सकती है. कल 14 और 15 अगस्त को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 18 अगस्त तक सुबह या शाम को दिल्ली और इससे सटे नोएडा में हल्की से मध्यम बारिश होने से तापमान गिरेगा और गर्मी से राहत मिलेगी.
भारत के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा?
IMD के अनुसार, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में आज से अगले 3 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है. आज बिहार के 15 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा और 18 अगस्त तक कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है. हरियाणा में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकता है, जिसके चलते आज रात से मानसूनी हवाएं चल सकती हैं और 15 अगस्त तक बारिश होते रहने के आसार हैं.
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
5 mins agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
2 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
4 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
4 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
5 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
6 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
6 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
7 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines