हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Weather Forecast: बारिश का अलर्ट, शीत लहर की चेतावनी, जानें दिल्ली-NCR समेत देशभर में मौसम का हाल

IMD Weather Forecast Latest Update: देश के ज्यादातर शहरों में अच्छी धूप खिली है, लेकिन मौसम विभाग कहता है कि अभी मौसम करवट बदलेगा, जिसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट

IMD Weather Forecast Latest Update In Hindi: सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में अच्छी खिलखिलाती धूप और सूरज की तपन ने लोगों को कन्फ्यूजन में डाल रखा है। हालांकि सर्दी का मौसम जाने को है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अभी धूप देखकर खुश न हों, बारिश और शीत लहर दस्तक देने वाली है।

आज सोमवार को भी देशभर के कई हिस्सों में सुबह कोहरा देखने को मिला। पंजाब के अमृतसर में घना कोहरा छाया था। वहीं दिल्ली में भी इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर आज सुब घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी रही। इस वजह से उड़ानों में देरी हुई। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपडेट की जांच करें और उसके बाद ही सफर करने की प्लानिंग करें।

 

दिल्ली-NCR के मौसम का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि दिल्ली में सोमवार को दिनभार आसमान साफ रहेगा। रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

विज्ञापन

इस सप्ताह दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रविवार को, दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को पूरा दिन दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत से 38 प्रतिशत के बीच रहा।

 

अगले 5 दिन बारिश होगी और शीत लहर चलेगी

मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली है। कोहरे का कहर कम है, लेकिन अगले 5 दिन में मौसम फिर करवट बदल लेगा। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में हल्की बारिश होने की संभावना है। 15 से 17 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 26, न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री रहने के आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में शीत लहर ने लोगों को ठिठुरन का अहसास करा रखा है। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी होने और शीत लहर चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान में न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री के बीच रहने से लोगों को ठंडक का अहसास होता रहेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola