IMD Weather Forecast Rain Snowfall Fog Alert: आज देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं पूरा देश हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में है। आज जहां दिल्ली में कर्तव्य पथ पर दुनिया को भारत देश की ताकत देखने को मिलेगी। वहीं दिल्ली-NCR में घने बादल भी छाए हुए हैं।
हालांकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) का दिल्ली-NCR में बारिश होने का अलर्ट नहीं है, लेकिन आसमान में बादल उमड़ रहे हैं। वहीं देशभर में आज से मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। कुछ राज्यों में घना कोहरा छाएगा।
हिमाचल में बरसेंगे बादल, बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग ने आज से 30 जनवरी तक किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। 28-29 जनवरी को कुल्लू, मंडी, शिमला, कांगड़ा, सिरमौर के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी होगी। 30 जनवरी को पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।
दरअसल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी होते रहने का अलर्ट है। गुरुवार को सुंदरनगर में -0.5, कल्पा -3.5, ऊना -1.2, केलंग, कुकुमसेरी -10.6, नारकंडा -1.4, रिकांगपिओ -0.5, सेयोबाग -0.3, समदो -5.3, बरठीं -0.6 में तापमान दर्ज हुआ।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
6 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
6 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
8 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
10 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
10 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
12 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
12 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
12 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
12 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines