Aaj Ka Mausam 16 August: 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी, आज 16 राज्यों के लिए अलर्ट, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

देश के 16 राज्यों मं आज गरज चमक और तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. वहीं मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के लिए मौसम का अपडेट दिया हुआ है. दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम आज से करवट बदल सकता है, आइए वेदर रिपोर्ट पढ़ें…

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam

देश में मानसून के बादल खूब बरस रहें हैं, कहीं उमस भरी गर्मी से राहत है तो कहीं जनजीवन अस्त-व्यस्त है. पिछले कई दिन से रुक-रुक ही सही लेकिन रोज बारिश हो रही है. आज 16 अगस्त को भी देश के कई राज्यों में मौसम करवट बदल सकता है. IMD ने आज दिल्ली-NCR समेत 16 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं अगले 5 दिन बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार वाली हवाएं चल सकती है. उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से भूस्खलन का खतरा है. पूर्वोत्तर भारत में 21 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है. वहीं दक्षिण भारत में भी बारिश और तूफानी हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में देशभर में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव

IMD के अनुसार, मानसून ट्रफ का पश्चिमी सिरा उत्तर में और पूर्वी सिरा दक्षिण में है. झारखंड और उससे सटे गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के ऊपर बना डिप्रेशन कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया, जो आज कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया बन गया. उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके असर से अगले 48 घंटों में उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ‘लो प्रेशर एरिया’ बनने की संभावना है. मध्य असम, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उसके आस-पास के इलाकों में ‘अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ बना हुआ है. इन मौसमी परिस्थितियों के चलते उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मौसम बदलेगा. इस हफ्ते शुक्रवार तक तूफानी हवाओं के साथ बादल बरसेंगे.

विज्ञापन

उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में 5 दिन बरसेंगे बादल

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 16 से 21 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है. 18 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में बादल बरसेंगे. 16-17 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 21 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं आंधी-तूफान आने और बिजली गिरने की संभावना भी है. वहीं मध्य भारत में आज से 21 अगस्त तक छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. पश्चिम भारत में 21 अगस्त तक कोंकण, गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. आंधी-तूफान के साथ बिजली गिर सकती है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

21 तक इन राज्यों में हो सकती मानसून की बारिश

IMD के अनुसार, पूर्वी भारत में आज से 21 अगस्त तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में बारिश होने की संभावना है. बिहार में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में आज से 21 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं आंधी-तूफान आने और बिजली गिरने की संभावना भी है. दक्षिण भारत में आज से 21 अगस्त तक तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और केरल-माहे में बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ