IMD weather forecast: दिल्ली-एनसीआर में मौसम में सोमवार रात को अचानक बदलाव देखने को मिला। तेज हवाओं के साथ बारिश ने तापमान गिरा दिया। लोगों को ठंड का अहसास हुआ। विभाग की ओर से बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हुई। मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखा गया। पहाड़ी इलाकों में भी जमकर बर्फबारी के बाद विज्ञानियों ने कहा है कि ठंड अब शुरू हो गई है।
आईएमडी ने पहले ही बताया था कि सोमवार को दिल्ली में बारिश हो सकती है। वहीं, मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है। फिलहाल पूर्व में पश्चिम से बादल आ रहे हैं। वहीं, विभाग ने कहा है कि ओलावृष्टि से नुकसान हो सकता है। दिल्ली में कई जगह हल्की और कई जगह भारी बारिश हुई।
यह भी पढ़ें-राजस्थान में भारतीय ट्राइबल पार्टी ने 9 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, 25 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
राजौरी गार्डन, उत्तम नगर और द्वारका समेत पश्चिमी दिल्ली में तेज बारिश हुई। नोएडा के इलाकों में भी बारिश देखने को मिली। कई जगह आज भी बारिश हो सकती है। दिल्ली के तापमान में बारिश के कारण 4 डिग्री तक की गिरावट आई। वहीं, दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित तुंगनाथ मंदिर और आसपास खूब बर्फबारी हुई है। केदारनाथ के इलाकों में बर्फबारी के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। विभाग की ओर से कहा गया है कि अभी तापमान और कम होगा। पहाड़ी इलाकों में सर्दी बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है।
लद्दाख के इलाकों में बारिश का अनुमान
जम्मू कश्मीर में भी ठंड बढ़ गई है। गुलमर्ग और आसपास के इलाकों में पहाड़ पूरी तरह सफेद चादर से ढके नजर आ रहे हैं। लद्दाख, गुरेज, बान्दीपोरा और श्रीनगर में कई जगह आवागमन बंद हो चुका है। उत्तरी कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर और साथ लगते इलाकों में भी खूब बर्फ गिरी है। विभाग की ओर से कहा गया है कि जम्मू के साथ लद्दाख के एरिया में बारिश हो सकती है। वहीं, ऊंचे इलाकों में अभी बर्फबारी जारी रहेगी।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
56 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
3 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
3 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
3 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
4 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines