Weather Update, पल्लवी झा, नई दिल्ली; इस साल मार्च से लेकर जुलाई तक बारिश जमकर हुई। जिसकी वजह से देश के अलग-अलग राज्यों में बाढ़ की समस्याओं के अलावा कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब मौसम विभाग ने अगस्त और सितंबर को लेकर नई भविष्यवाणी की है। जानकारी की मुताबिक, इक्वेटोरियल प्रशांत महासागर में अल नीनो के कमजोर होने की स्थिति देखी जा रही है। आमतौर पर मानसून के दौरान अल नीनो होने से यह बारिश के लिए हानिकारक होती है। साथ ही सूखे का कारण बनती है।
सामान्य से अधिक ड्राई हो सकते हैं अधिकतर हिस्से
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगस्त और सितंबर में देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक ड्राई हो सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पूरे देशभर में अगस्त और सितंबर में बारिश सामान्य या सामान्य से कम होने की संभावना है। इन दो महीनों में दक्षिणी के अधिकांश हिस्सों पश्चिमी, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।
तापमान में हो सकती है वृद्धि
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के 4 जुलाई को मौसम को लेकर अल नीनो पर पूर्वानुमान दिया था, लेकिन लगभग एक महीने बाद की स्थिति अलग है। ऐसे में भारत के मौसम विभाग ने नया पूर्वानुमान किया है। जानकारी के मुताबिक, बारिश की कमी के कारण देश के कई हिस्सों में दिन और रात दोनों समय तापमान में वृद्धि हो सकती है। जिससे उमस वाली गर्मी से परेशानी बढ़ेगी। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में रातें गर्म होंगी।
संबंधित खबरें
कहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
2 hrs agoLIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
11 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
12 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
12 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
12 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
13 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
13 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines