IMD Monsoon Update: उत्तर भारत में हीटवेव के चलते लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। सभी लोगों को मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और बंगाल की खाड़ी में अगले 3-4 दिन में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में 30-40 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने के साथ ही बारिश हो सकती है।
आईएमडी के अनुसार गुजरात में गर्मी का प्रकोप कम होना शुरू हो गया है। गुजरात के कई जिलों में अगले 6 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को भी राजधानी गांधीनगर, अहमदाबाद, नवसारी समेत कई जिलों में बारिश हुई। वहीं उधर उत्तरपूर्वी राज्य सिक्किम में भयंकर बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सरकार ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यहां एक दिन में 220 मिमी. बारिश हुई।
दिल्ली-यूपी में इस दिन पहुंचेगा मानसून
सिक्किम में बारिश के कारण लाचुंग, चुंगथांग में अभी भी 2 हजार से अधिक पर्यटक फंसे हैं। वहीं खराब मौसम के कारण हेलीकाॅप्टर के जरिए उनका रेस्क्यू नहीं हो पा रहा है ऐसे में उन्हें फिलहाल वहीं रहने को कहा गया है जहां वे फंसे हैं। वहीं तीस्ता नदी में भी बाढ़ आई है। मौसम विभाग की मानें तो मानसून के दक्षिण के राज्यों में प्रवेश के बाद अचानक कमजोर पड़ गया है। मौसम वैज्ञानिक माधवन राजीवन ने कहा कि अगले 8-10 दिनों में मानसून के तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 20 से लेकर 25 जून के बीच यूपी के कुछ इलाकों में मानसून की एंट्री होगी। वहीं 25-30 जून के बीच मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है। वहीं 30 जून को लेकर 8 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में प्रवेश कर सकता है। आईएमडी के अनुसार हिमाचल,उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 25 जून के बाद मानसून प्रवेश करेगा। ऐसे में 3 राज्यों को भीषण गर्मी और लू के थपेड़े झेलने पड़ेंगे।
इन राज्यों में बारिश की संभावना
आईएमडी के मुताबिक गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा 40-50 किमी. की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण एमपी, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः Aaj ka Mausam: सावधान! अब रात का सुकून भी भूल जाइये, Delhi-NCR में ‘लू’ का ऑरेंज अलर्ट
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में बारिश से हाहाकार, IMD का रेड अलर्ट, बाकी देश में कहां-कहां बरसेंगे बादल? देखें Video
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
4 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
4 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
8 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
9 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines