IMD Monsoon Latest Updates: नौ दिनों की धीमी चाल के बाद देश में मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। मानसूनी हवाएं विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में फैल चुकी हैं। वहीं गुरुवार को भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून पर ताजा अपडेट शेयर किया है।
कम होगी हीट वेव
पिछले कई दिनों से उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी भारत में हीट वेव का कहर देखने को मिल रहा है। हालांकि अब हीट वेव से जल्द राहत मिलने वाली है। IMD के अनुसार अगले 4-5 दिन में हीट वेव कम हो जाएगी और मानसून देश के ज्यादातर हिस्सों में छाने की उम्मीद है। बता दें कि 11 जून से मानसून की रफ्तार धीमी हो गई थी। इन दौरान मानसून बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और गुजरात के कुछ हिस्सों तक सीमित था। मगर अब मानसून तेजी से देश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ने लगा है।
पूर्वांचल में दस्तक देगा मानसून
IMD की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए देश में परिस्थितियां अनुकूल हैं। ऐसे में मानसून जल्द ही गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के सभी हिस्सों में छा जाएगा। इसके अलावा अगले 3-4 दिन में पश्चिमी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है।
दक्षिण भारत में होगी भारी बारिश
दक्षिण भारत के राज्यों में भी भारी बारिश के आसार हैं। IMD ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले 5 दिनों तक केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में 2 दिन तक बारिश होने की संभावना है।
तापमान में आएगी गिरावट
IMD के अनुसार 4-5 दिन में देश के ज्यादातर हिस्सों से हीट वेव खत्म हो जाएगी। जून के महीने में भी उत्तर भारत के कई राज्यों में हीट वेव का कहर जारी था। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड और बिहार में सीवियर हीट वेव चल रही है। जिसके कारण कई राज्यों में रिकॉर्डतोड़ तकापमान दर्ज किया गया है। मगर अब मानसून की एंट्री से तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से भी राहत मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें- 50 की स्पीड से हवाएं, 110 की स्पीड से चक्रवाती तूफान, लेकिन गलत हुई भविष्यवाणी! 30 दिन में कितने बरसे बादल?
संबंधित खबरें
अब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
8 mins agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
4 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
7 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
8 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
9 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines