IMD Weather Update: नए साल पर उत्तर भारत के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिन तक हिमालयी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। जिसके कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी। विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में जहां झुग्गी, वहां फ्लैट… नए साल पर PM मोदी का बड़ा तोहफा, नए फ्लैटों की सौंपेंगे चाबियां
4 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति की बन रही है। जिसका असर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में दिख सकता है। सर्दी बढ़ने की वजह से इन इलाकों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है। जिसका सीधा असर दूसरे राज्यों पर भी पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:बीमा के सवा करोड़ पाने के लिए रची साजिश, खुद को मरा दिखाने को कब्र से निकालकर कार में जलाया शव, ऐसे खुला राज
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि हरियाणा और पंजाब में अगले दो दिन अधिक ठंड पड़ेगी। हालांकि गंभीर शीत लहर की आशंका से इनकार किया गया है। इसके अलावा उत्तर भारत में बारिश की संभावना भी विभाग ने जताई है। दिल्ली एनसीआर में भी 4 जनवरी से बारिश हो सकती है। साथ में हरियाणा, पंजाब के कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
इन इलाकों में गिरेगा पारा
वहीं, आने वाले दो दिन तक असम, मेघालय, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है। चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के इलाकों में शीत लहर चल सकती है। मौसम विभाग के हाल के अपडेट के अनुसार उत्तर पश्चिम से आने वाली हवाएं तेज गति से चलेंगी। उत्तर प्रदेश कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। कई इलाकों में गिरावट 4-6 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है। विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ के मौसम में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
संबंधित खबरें
टैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
48 mins agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
58 mins agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
1 hr ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
1 hr agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
1 hr agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
2 hrs agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
2 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
3 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
4 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines