IMD Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया गया है। विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 4 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश लाएगा। रविवार को विभाग की ओर से कहा गया है कि 1 से 3 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी इलाकों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, 4 और 5 जनवरी को इस इलाके में जोरदार बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शीत लहर को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें:18 राज्यों में भयंकर ठंड का अलर्ट; अगले 7 दिन बर्फबारी-शीतलहर के साथ कोहरा छाएगा, पढ़ें IMD अपडेट
आईएमडी के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से काफी दूर चला गया है। जिसके कारण अब शीत लहर की स्थिति नहीं बन रही। फिलहाल सिर्फ पश्चिमी हिमालयी इलाकों में शीत लहर चल रही है। 27-28 दिसंबर को स्थिति उत्तर भारत में एकदम खराब हो गई थी। जिसके बाद से शीत लहर चलने के साथ ही कोहरा छाया हुआ था। अब तेज हवाओं में कमी आई है, जिसके कारण शीत लहर नहीं चल रही।
यह भी पढ़ें : दिनभर से हो रही रिमझिम, ठिठुरन भी बढ़ी, दिल्ली NCR में सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज, जानें कबतक होगी बारिश?
कुछ इलाकों में रविवार को भी कोहरा छाया था। अब पूरे भारत में बादल कम ऊंचाई पर हैं, जिसकी वजह से ठंड की स्थिति बनी हुई है। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री गिरावट आ सकती है। रॉय के अनुसार पंजाब, राजस्थान, यूपी और हरियाणा में एक बार फिर बारिश का दौर लौट सकता है। अगले 2-3 दिन तक उत्तर भारत में कोहरा छाया रह सकता है। तापमान गिरने के साथ ही ठंड में भी इजाफा होगा। जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में भी शीत लहर की स्थिति बनी हुई है।
बर्फबारी को लेकर एडवाइजरी जारी
विभाग के अनुसार नए साल पर कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है। 3-6 जनवरी के बीच मध्यम से भारी बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जो लोग पहाड़ों पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनको सरकार की एडवाइजरी का पालन करना चाहिए। सरकार ने पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच फिसलन को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
4 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
5 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
7 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
11 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
14 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
17 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
18 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines