IMD Monsoon Alert: इस बार भीषण गर्मी के कारण न केवल इंसान, बल्कि जानवर भी परेशान दिखे हैं। जून के महीने में पड़ी गर्मी ने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। पांच राज्यों में मानसून ने दस्तक भी दी। लेकिन जैसी उम्मीदें थी, उतनी बारिश नहीं हुई। मानसून की स्पीड काफी धीमी रही। जिसके कारण कम बारिश हुई और लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिली। बंगाल, पंजाब और झारखंड जैसे राज्यों में बेहद कम बारिश देखने को मिली है। जून बीतने के कगार पर है, लेकिन अभी मानसून की तेज बारिश का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। जून के महीने में मानसून की धीमी गति किसानों की चिंता बढ़ा रही है। जून के महीने में अब तक 19 फीसदी तक कम बारिश देखने को मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से बुधवार को कहा गया है कि 28 से 30 जून के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में तेज बारिश हो सकती है।
झारखंड के 5 जिलों में बेहद कम बारिश
झारखंड में दक्षिण पश्चिमी मानसून की स्लो स्पीड के कारण 67 प्रतिशत तक कम बारिश देखने को मिली है। 5 जिलों में तो यह कमी 80 फीसदी तक दर्ज की गई है। ऐसी ही स्थिति बंगाल और पंजाब की है। यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में जून माह में कम बारिश दर्ज की गई है। इस साल मानसून पहले आ गया था। उम्मीद थी कि अच्छी बारिश होगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। आईएमडी यानी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से सामान्य बारिश की भविष्यवाणी इस माह की गई थी। अब 18 जून के बाद इस भविष्यवाणी को सामान्य से कम कर दिया गया है। यानी इस महीने औसत से भी कम बारिश होगी।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आईएमडी लगातार अपने पूर्वानुमानों को अपडेट करता रहता है। मौसम की स्थिति बदलती रहती है। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर इलाकों में भारी बारिश की आशंका थी। उत्तर पश्चिम भारत में कम बारिश का अनुमान विभाग की ओर से लगाया गया था। लेकिन अब बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में मानसून की धारा कमजोर है। जिसके कारण अब पूर्वी राज्यों में भी बारिश कम होने की आशंका है। एक अनुमान के मुताबिक 25 जून तक भारत में 19 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, उत्तर-पश्चिम में 57 फीसदी, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में 16 फीसदी व मध्य भारत में 23 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।
संबंधित खबरें
'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
26 mins agoCJP प्रोटेस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 से ज्यादा FIR
53 mins agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
2 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
3 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
5 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
15 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines