IMD Weather Update: मौसम विभाग की ओर से मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया गया है। विभाग ने दिल्ली और साथ लगते इलाकों में 23 से 29 जून तक बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक पिछले कुछ दिन से लोग भयंकर गर्मी और लू से त्रस्त हैं। गरज-चमक के साथ बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी। राजधानी में पिछले दिनों लू से मौतें होने की बात भी सामने आई थी। विभाग ने संभावना जताई है कि शहर में आज हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
पूरे सप्ताह लू चलने के आसार नहीं
24 और 25 जून को भी हल्की बारिश की संभावना विभाग ने जताई है। 26 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही 27 जून को फिर बारिश की संभावना है। बारिश का यह दौर 29 जून तक जारी रहेगा। विभाग ने साफ किया है कि पूरे सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में लू चलने की आशंका नहीं है। जो लोगों के लिए राहत की खबर है। वहीं, पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 39 से 42 और न्यूनतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
दिल्ली में मानसून की एंट्री 30 अगस्त को होगी। इस तारीख से पहले भी मानसून आ सकता है। ऐसे पहले भी कई बार हो चुका है, जब निर्धारित समय से पहले मानसून आया हो। कई बार मानसून का इंतजार लंबा हुआ है। विभाग ने इस बार संभावना जताई है कि 30 जून तक राजधानी में मानसून आ सकता है।
नोएडा में भी 24 और 25 जून को लू परेशान कर सकती है। 26 जून से आसमान में बादल छाने लगेंगे। गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। इसके बाद लगातार 29 जून तक बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार इस सप्ताह नोएडा में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
6 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
7 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
8 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
9 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
10 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
11 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
13 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
13 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
14 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines