देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कहीं लू, कहीं बूंदाबांदी और कहीं गर्मी देखने को मिल रही है। उत्तर भारत के तापमान में पिछले 3 दिन में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में गर्मी अपने तेवर दिखा सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार यूपी, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के तापमान में आने वाले 2-3 दिन में और बढ़ोतरी होगी। अगले 24 घंटे के दौरान विदर्भ, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट, गोवा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कई जगह आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी विभाग की ओर से जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें:आज से बदल गए ट्रैफिक नियम, इस छोटी सी गलती को करने पर रद्द हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस
इनमें से कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका भी जताई है। वहीं, 3-6 अप्रैल के बीच केरल और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्यों में अगले 2 दिन बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। यूपी में कल से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा। पश्चिमी यूपी में मौसम फिलहाल शुष्क रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें:दिल्ली से लेकर UP-बिहार तक दिखेगा गर्मी का असर, मैदानी इलाकों में चलेगी लू; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
बिहार के जिलों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। राजस्थान में लगातार तापमान बढ़ रहा है, अगले सप्ताह तक यहां लू चलने की आशंका विभाग ने जताई है। 5 अप्रैल को कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अलवर और भरतपुर के इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आएगी, इसके बाद लू चलने की आशंका है।
दिल्ली की हवा में सुधार
दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम है। वहीं, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मध्यम श्रेणी में रहा। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। ऐसी ही स्थिति पंजाब-हरियाणा में रहेगी। दिन में मौसम शुष्क रहेगा, सुबह के समय ठंड का अहसास होगा। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी घट रहा है। तेज हवाओं की वजह से एक्यूआई में कमी देखने को मिल रही है।
इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में विभाग ने बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 3 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति, कांगड़ा और किन्नौर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान विभाग ने जारी किया है। जम्मू-कश्मीर को लेकर भी यही अनुमान जताया गया है। विभाग के अनुसार पिछले 2-3 दिन से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। ओडिशा में पारा 42 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक है। इन राज्यों में विभाग ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मध्य भारत के कुछ भागों में 19 मार्च तक प्री मानसून एक्टिव होने के आसार हैं।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 mins agoLIVE: तेलंगाना की छात्रा अमेरिका में लापता, माता-पिता ने सरकार से मांगी मदद
8 mins agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
33 mins agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
9 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
11 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
12 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
13 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
13 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
14 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines