---विज्ञापन---

देश angle-right

Weather Update : इन राज्यों में ठंड देने वाली है दस्तक, अभी और होगी बारिश; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Weather Update IMD Alert : IMD ने बताया कि आने वाले समय में कहां-कहां बारिश होने की संभावना है। कब ठंड देगी दस्तक? कहां-कहां से होने वाली है बारिश की विदाई? पढ़ें IMD की लेटेस्ट चेतावनी।

---विज्ञापन---

Weather Update IMD Alert : बारिश का मौसम जाने वाला है। ठंड दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी भी कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। कहां-कहां होगी बारिश, कब से शुरू होगी ठंड, इस साल कैसा रहा बारिश का मौसम, इसकी जानकारी मौसम विभाग द्वारा दी गई है। आइये जानते हैं कैसा रहने वाला है आने वाला मौसम।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है जबकि अगले कुछ दिनों में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश से बारिश के जाने के आसार बन रहे हैं। मानूसन के जाने के बाद ठंड दस्तक दे सकती है।

---विज्ञापन---

कहां-कहां होगी बारिश?

अगले 5 दिनों में पूर्वोत्तर क्षेत्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है। 02 और 03 अक्टूबर को पूर्वोत्तर भारत के कई क्षेत्रो में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 01 से 05 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 01-06 अक्टूबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही केरल और दक्षिण कर्नाटक, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक में भी बारिश की संभावना है।


अक्टूबर 2024 के दौरान, भारत के अधिकांश हिस्सों में अक्टूबर 2024 में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से नीचे बारिश की संभावना है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : दिल्ली में आज छूटेंगे पसीने! 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

अक्टूबर में, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। हालांकि मध्य भारत और उससे सटे दक्षिण के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से कम रहने वाला है, मतलब यहां ठंड दस्तक देने वाली है।

First published on: Oct 01, 2024 07:30 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola