आज शाम दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 जून 2026 के लिए देश के कई हिस्सों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों के भीतर देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं. कई इलाकों में हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है. आईएमडी के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम अचानक बदल सकता है. इन इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसानों, यात्रियों और मछुआरों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. तेज हवाओं की वजह से कमजोर ढांचे, होर्डिंग्स और पेड़ों को नुकसान पहुंच सकता है.
ये भी पढ़ें: Monsoon Health: बारिश के मौसम में पेट दर्द क्यों होता है ज्यादा? 5 वजह जो आपको जाननी चाहिए
कहां-कहां बारिश का अलर्ट?
दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. यूपी के बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, मथुरा, झांसी, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, कानपुर, हमीरपुर, हापुड़, आजमगढ़, पीलीभीत, रायबरेली, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, गया, नालंदा, गोपालगंज, सिवान, सारण, सुपौल, पूर्णिया , सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और भागलपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. झारखंड के जामताड़ा, देवघर, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, पलामू, दुमका, लातेहार और रामगढ़ में भारी बारिश और आंधी आ सकती है.
पहाड़ों में भी बारिश का अलर्ट
वहीं पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी समस्याओं को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी है. उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, पिथौरागढ़, देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल में मध्यम से भारी बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं हिमाचल प्रदेश में 25 जून को भारी बारिश का अलर्ट नहीं है लेकिन सोलन, मंडी, चंबा, कुल्लू, हमीरपुर और बिलासपुर में तेज हवा चल सकती है. जम्मू-कश्मीर की अगर बात करें तो उधमपुर, किश्तवाड़, जम्मू, कठुआ, गांदरबल, डोडा, रामबन, शोपियां, जम्मू और बांदीपोरा में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है
ये भी पढ़ें: अरुणाचल में प्रलय जैसी बारिश, 3 घंटे की मूसलाधार बारिश ने मचाई भारी तबाही, बहे पुल और मकान
संबंधित खबरें
LIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
23 mins agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
47 mins agoLIVE: मुंबई में गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट स्टाफ समेत 5 गिरफ्तार
1 hr agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
9 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
10 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
11 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
12 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
15 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
16 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines