देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 24 जून के लिए 19 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, अगले 16 घंटों के दौरान कई इलाकों में मौसम अचानक खराब हो सकता है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और आंधी आ सकती है.
कहां-कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी ने बताया है कि कुछ इलाकों में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है. दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में भी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के गया, भोजपुर, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, खगड़िया, बेगूसराय और भागलपुर में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. यूपी के गौतम बुद्ध नगर, मुजफ्फर नगर, मेरठ, गाजियाबाद, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, आजमगढ़, पीलीभीत, रायबरेली, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है.
राजस्थान और हरियाणा में बदलेगा मौसम?
राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है. वहीं पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण देश के कई हिस्सों में मानसून की गतिविधियां तेज हुई हैं. यही वजह है कि उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के बड़े हिस्से में बारिश का दायरा बढ़ रहा है. आईएमडी ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देने और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है. साथ ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: बदला मौसम! धूल भरी आंधी से घिरा दिल्ली-NCR, भीषण गर्मी से मिली हल्की राहत
संबंधित खबरें
सलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
53 mins agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
56 mins agoEC का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
1 hr agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 hr ago'हिरासत और गिरफ्तारी में अंतर नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
2 hrs agoक्या सुप्रिया सुले केंद्रीय मंत्री बनेंगी? कैबिनेट विस्तार पर बड़ा अपडेट
2 hrs ago'चुनाव हारने के बाद BJP ने बदले नियम', राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला
3 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
3 hrs ago'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
4 hrs agoMeta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines