भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 जून के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अब देश के ज्यादातर हिस्सों में एक्टिव हो चुका है, जिसकी वजह से उत्तर भारत, पूर्वी भारत और पहाड़ी राज्यों में मौसम तेजी से बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है. कई जगहों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Best Family Trip Destination: बच्चों के साथ पहाड़ों पर घूमने का बना रहे हैं प्लान? ये 5 खूबसूरत हिल स्टेशन बना देंगे फैमिली ट्रिप हमेशा के लिए यादगार

---विज्ञापन---

कहां-कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में पूरे दिन बादल छाए रहने और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है. हालांकि तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है. यूपी में मिला-जुला मौसम रह सकता है. वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर में हीटवेव का अलर्ट है. वहीं, बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश आ सकती है.

---विज्ञापन---

पहाड़ी राज्यों में कैसा होता है मौसम?

पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन और अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रह सकता है. हिमाचल के शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, सिरमौर में भी गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी. वहीं उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. जम्मू-कश्मीर के जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, कठुआ में भी बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं, पंजाब, हरियाणा और झारखंड में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने किसानों और खुले जगहों पर काम करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: यूपी में 27 जून से शुरू होगा तूफानी बारिश का दौर! लखनऊ, नोएडा, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत कुल 17 जिलों में अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल

---विज्ञापन---