देश के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 27 जून के लिए 16 राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में कई इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है. इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है. गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.
कहां बदलेगा मौसम का मिजाज?
दिल्ली और आसपास के इलाके में दिनभर बादल छाए रहने की उम्मीद है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है. हालांकि, तेज बारिश वाले इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम से लोगों को परेशानी हो सकती है. उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. यूपी के लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बरेली, हाथरस, हराइच, संत कबीर नगर, गोरखपुर, फुरसतगंज,फतेहपुर, मऊ, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, कानपुर और औरैया में बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है. बिहार के टना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया, भागलपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतमढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, रोहतास भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में 28 जून तक हल्की बारिश का अलर्ट है.
राजस्थान और एमपी में कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान में 27 से 29 जून तक तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जयपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तोड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर और डीडवाना में बारिश हो सकती है. वहीं मध्य प्रदेश में 27 से 2 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी है. मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, रागगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और मैहर में भारी बारिश हो सकती है.
पहाड़ों में भी बारिश का अलर्ट
पहाड़ी राज्यों में भी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चंपावत में बारिश-आंधी आ सकती है. वहीं, हिमाचल के शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, ऊना, किन्नौर और कांगड़ा में मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी है. पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड्स और सड़क बाधित होने की आशंका जताई गई है. ऐसे इलाकों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. पूर्वी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी मानसून एक्टिव रहेगा. मौसम विभाग का कहना है कि कई जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी से तप रहा यूरोप… आखिर क्यों? दुनिया का सबसे तेजी से गर्म होने वाला महाद्वीप बना
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
27 mins ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
2 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
2 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
3 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs agoLIVE: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, महिला से बदसलूकी और मारने की धमकी
5 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines