देशभर में मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो चुका है और कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. भारत मौसम विभाग (IMD) ने 8 जुलाई के लिए नया मौसम अलर्ट जारी करते हुए उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक, तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई है. विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं कुछ जगहों पर ओले बरस सकते हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 12 घंटे कई राज्यों के लिए बेहद भारी हो सकते हैं. लोगों से खराब मौसम के दौरान बेवजह की यात्रा से बचने और सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है.
इन 13 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने 8 जुलाई को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. इन राज्यों में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा. किसानों, मछुआरों और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: यूपी में कल मौसम का तांडव! लखनऊ समेत 15 जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में बुधवार को तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है.
उत्तर प्रदेश में कई जिलों के लिए चेतावनी
उत्तर प्रदेश के मथुरा, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, झांसी, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, जालौन, अलीगढ़, कानपुर, अमरोहा, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और देवरिया समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है. यहां हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
बिहार में भी भारी बारिश की संभावना
बिहार के पटना, गया, सारण, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, अररिया, किशनगंज और बेगूसराय समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पटना में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी असर
झारखंड के रांची, दुमका, देवघर, हजारीबाग, पलामू, गढ़वा, लातेहार, खूंटी और आसपास के जिलों में भारी बारिश के साथ 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, मालदा, नादिया, दार्जिलिंग, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, कूचबिहार तथा पूर्व मेदिनीपुर में भी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में अलर्ट
उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, हरिद्वार, चमोली और ऋषिकेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. तेज हवाओं की रफ्तार 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, कुल्लू, ऊना, कांगड़ा, चंबा और किन्नौर में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. वहीं जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, कठुआ, उधमपुर, जम्मू, राजौरी, अनंतनाग, पुंछ और कुलगाम समेत कई इलाकों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है.
राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश
राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, जैसलमेर, अलवर, जोधपुर और डूंगरपुर सहित कई जिलों में मूसलाधार बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, सतना, रीवा, विदिशा, बालाघाट, सिवनी, देवास, छिंदवाड़ा और बाकी जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें: Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR के 15 जिलों में 10 तक बारिश की चेतावनी, IMD का येलो अलर्ट जारी
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
4 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
5 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
7 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
10 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
12 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
14 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
15 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
15 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines