हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कोहरा, कोल्ड डे… UP, MP, राजस्थान समेत इन राज्यों में 7 दिनों के लिए IMD का बड़ा अलर्ट

उत्तर भारत पहले ही ठंड से ठिठुर रहा है. ऐसे में मौसम विभाग के अलर्ट ने लोगों की परेशानी को और भी बढ़ा दिया है. जानकारी के मुताबिक नॉर्थ इंडिया में अगले 7 दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

भारक के कई हिस्सों में सर्दी का कहर बढ़ता जा रहा है. राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर भारत के कई इलाके सर्दी की चपेट में है. घने कोहरे और ठंडी हवाओं की वजह से हर कोई ठिठुर रहा है. नॉर्थ इंडिया पर अगले 7 दिन और भी भारी हैं. मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है वो वाकई डराने वाला है. ऐसा कोहरा पड़ सकता है कि कुछ भी देख पाना लगभग नामुमकिन होगा. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में रात और सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने की आशंका है, जिससे कि विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी. सड़क, रेलवे और हवाई यातायात सबपर इसका असर दिखाई देगा.

Delhi-NCR Weather Update: अभी ठंड से और कांपने वाली है दिल्ली, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

क्या कहता है मौसम विभाग का अनुमान?

मौसम विभाग ने बताया कि 3 और 4 जनवरी को उत्तराखंड के कुछ इलाकों में कोल्ड डे यानी शीत दिवस के हालात बन सकते हैं. 3 जनवरी यानि आज यूपी, पश्चिमी मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है. 3-5 जनवरी तक बिहार में कुछ ऐसे ही हालात रह सकते हैं. इसके अलावा पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में 7 जनवरी तक शीतलहर चल सकती है. पश्चिमी राजस्थान में 5 से 8 जनवरी और पूर्वी राजस्थान में 4 से 8 जनवरी के दौरान शीतलहर चल सकती है.

विज्ञापन

बर्फ से जम गए पहाड़

लगातार हो रही बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर नजर आ रही है. घाटी में गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.0 डिग्री, पहलगाम में माइनस 6.2 और श्रीनगर में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच, बर्फबारी से बंद बांदीपोरा-गुरेज मार्ग खुल गया है. मुगल रोड अभी बंद है

ये भी पढ़ें: यूपी-बिहार में ठंड का कहर, 5 जनवरी तक दोनों राज्यों में स्कूल बंद, नया आदेश जारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola