Weather Forecast : 2 राज्यों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट, देखें बाकी देश में कैसा रहेगा मौसम?

IMD issued orange alert for Tamil Nadu & Kerala: आईएमडी ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए साउथ इंडिया में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

BeFunky-photo (4)
विज्ञापन

IMD issued orange alert for Tamil Nadu & Kerala: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जिसमें 22 और 23 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि 22 और 23 नवंबर को भारी बारिश (115.6 से 204.4 मिमी) की संभावना है। आईएमडी ने केरल और माहे के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक 22 और 23 नवंबर को तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होगी।

विज्ञापन

सावधानी बरतने का अनुरोध

प्रेस रिलीज में बताया गया कि सोमवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होने की संभावना है इसलिए बारिश के इस ऑरेंज अलर्ट के दौरान जल-जमाव, कच्ची सड़कों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और लोगों को जागरूक भी करें। आईएमडी ने एक्स पोस्ट में सावधानी बरतने के लिए कहा है।

नार्थ इंडिया में बढ़ेगी ठंड

साउथ इंडिया के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार के मद्देनजर नार्थ इंडिया में दिन-ब-दिन ठंड बढ़ती जा रही है। मैदानी इलाकों में, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में अभी भी न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में नहीं देखा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ