IMD issued alert :भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने रविवार को साउथ इंडिया में मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए अगले 5 दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए, आईएमडी ने तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की।
विभाग ने कहा कि केरल में 19 से 23 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश और रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान 0830 बारिश रिकॉर्ड की गई है।
इन जगहों पर होगी भारी बारिश
विभाग ने रविवार को तमिलनाडु के नन्निलम (जिला तिरुवरुर), पंबन (जिला) रामनाथपुरम), थंगाचिमादम (जिला रामनाथपुरम) में अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वानुमान जताते हुए चेतावनी दी है। विभाग ने निचले क्षोभमंडल स्तर(troposphere level) पर कोमोरिन क्षेत्र पर चक्रवात की स्थिति बताई है। आईएमडी का कहना है कि निम्न क्षोभमंडल लेयर पर बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पूर्व प्रायद्वीपीय भारत तक तेज उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। 21 तारीख को तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक भाग पर 22 और 23 नवंबर, 2023 को कर्नाटक में भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं तमिलनाडु में 19, 22 और 23 को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 22 और 23 नवंबर, 2023 को केरल और माहे में भरी बारिश देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- अभिनेता से नेता बने बाबू मोहन को बड़ा झटका, बेटे ने जॉइन की BRS
छा सकता है घना कोहरा
वहीं भारी बारिश के साथ ही देश के पूर्वी और दक्षिणी असम, मेघालय, नागालैंड के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है जबकि 19 नवंबर 2023 को मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में देश के बाकी हिस्सों में कोई खास मौसम की संभावना नहीं है।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
2 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
5 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
5 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
8 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
10 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
10 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
11 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
13 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
13 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines