IMD Issued Alert: भारत में ठंड का सीजन चालू है, जहां पिछले दिनों धूप निकली थी लेकिन अब मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। हल्की सर्दी दोबारा महसूस की जा रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और वहीं कुछ मैदानी इलाकों में बारिश भी देखी गई। हालांकि, बारिश का ये दौर अभी रुकने वाला नहीं है। इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल यानी 25 और 26 दिसंबर को बारिश के आसार हैं। कुछ जगहों पर 30 जनवरी तक बारिश होने का अनुमान जताया जा गया है। कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं, कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है।
और पढ़िए –Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 102 नए केस, 111 ने जीता जंग
पहाड़ों पर बर्फबारी से बिगड़ा मौसम
IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश के बारे में बताते हुए कहा गया, ‘आदिवासी क्षेत्रों में हल्के से मध्यम बर्फबारी और उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों और मध्य और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में रुक -रुक कर हल्की बारिश के कारण राज्य में ठंडी हवा तेज हो गई है।’ बता दें कि रोहतांग पास, अटल टनल के उत्तर पोर्टल और दक्षिण पोर्टल पर हिमपात हुआ है।
चलेगी आंधी, कड़केगी बिजली
कुल्लू, शिमला, किन्नौर और लाहौल और स्पीति को छोड़कर हिमाचल के अन्य जिलों के मैदानी और निचले पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की गई है। स्थानीय मौसम कार्यालय ने बुधवार को 30 जनवरी तक बारिश की भी भविष्यवाणी की है। बताया गया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ 27 जनवरी की रात से इस क्षेत्र को प्रभावित करेगा।
और पढ़िए –Weather Today: अगले 48 घंटे इन 10 राज्यों पर भारी, होगी भारी बारिश
दिल्ली और यूपी के लिए भी अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। बारिश से फिर शीतलहर भी लौट सकती है।
वहीं, निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उत्तरी हरियाणा, उत्तरी पंजाब और पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
10 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
11 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
12 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
13 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
13 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
14 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines