हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ेगी ठंड, 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी राज्यों में भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। विभाग के अनुसार फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

विज्ञापन

ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड कम हो रही है। रोजाना अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दिख रही है। मौसम विभाग ने अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की बात कही है। विभाग ने मैदानी के अलावा पहाड़ी इलाकों में बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। 4 और 5 फरवरी को दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर से लेकर उत्तर भारत तक सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।

यह भी पढ़ें:SP-BJP की साख दांव पर… मिल्कीपुर सीट पर नए मुद्दे ने किसकी बढ़ाई मुश्किल?

नॉर्थ ईस्ट के राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात की स्थिति बन सकती है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान माइनस में है। फिलहाल बर्फबारी जारी रहेगी। इसका प्रभाव मैदानी इलाकों यूपी, बिहार, एमपी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में दिखेगा, यहां हल्की सर्दी जारी रहेगी। कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली में खराब रहेगा AQI

दिल्ली एनसीआर में कुछ दिन सुबह के समय धुंध छाएगी। मंगलवार को तेज बारिश हो सकती है। 5 फरवरी से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। 3 फरवरी को न्यूनतम 9 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बार-बार स्थिति बदल रही है। घने कोहरे के कारण विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विजिबिलिटी कम रहेगी, जिससे आवागमन में दिक्कतें होंगी। दिल्ली का एक्यूआई 3 से 4 फरवरी तक बहुत खराब श्रेणी में रहेगा।

यह भी पढ़ें : ‘वोटिंग से पहले ही बिखर रहे हैं झाड़ू के तिनके’, दिल्ली में पीएम मोदी का AAP पर हमला

विज्ञापन

दिल्ली में सोमवार सुबह 6 बजे औसतन एक्यूआई 313 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में AQI औसतन 172, ग्रेटर नोएडा में 182 और नोएडा में 164 दर्ज किया गया। यूपी में विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि सोमवार को भी बारिश का अलर्ट था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वहीं, राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, हरदोई, शामली, सीतापुर, देवरिया, गोरखपुर, झांसी, जालौन, बांदा, महोबा आदि जिलों में कोहरा छाया रहेगा।

राजस्थान में कोहरा छाने का अनुमान

राजस्थान के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसकी वजह से बारिश होगी। 3 फरवरी को सबसे कम न्यूनतम तापमान श्रीगंगानगर में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू में 6.5, सिरोही में 6.2, संगरिया में 7.4 और लूणकरणसर में 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बिहार में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, राजधानी पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, अररिया, शिवहर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, हाजीपुर, किशनगंज, वैशाली, गया और नालंदा में कोहरा छा सकता है।

विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 3 फरवरी को बारिश का पूर्वानुमान था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिनभर धूप खिली रही, जिससे ठंड से राहत मिली। विभाग के अनुसार 5 से 6 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट है। मसूरी, शिमला, मनाली और कुल्लू में भारी बर्फबारी के आसार हैं। अधिकतर इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola