फिर बदलेगा दिल्ली-NCR का मौसम, इन चार राज्यों में होगी बारिश; जानें अगले 3 दिन के मौसम का हाल

IMD Latest Weather Update: दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों के मौसम में बदलाव आने वाला है। कई राज्यों में बारिश का अलर्ट विभाग ने जारी किया है। विस्तार से अगले 3 दिन के मौसम का हाल जानते हैं।

Weather Update
विज्ञापन

IMD Weather Update: दिल्ली एनसीआर में रविवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। दिन के समय लोगों को गुनगुनी धूप का अहसास हुआ। विभाग के अनुसार 3 और 4 फरवरी को बूंदाबांदी या हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। यूपी में भी 5 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद दिल्ली की ठंड में इजाफा हो सकता है। सोमवार शाम या रात के समय बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 22 से 24 और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

यह भी पढ़ें:Video: सड़क पर ऑटो चलाते ड्राइवर बना सिंगर, मस्ती में गाया कोल्डप्ले का ‘स्काई फुल ऑफ स्टार्स’

विज्ञापन

4 फरवरी को बादल छा सकते हैं। दोपहर तक तेज हवाएं या हल्की बारिश का अनुमान है। वोटिंग के दिन 5 फरवरी को दिल्ली में मध्यम कोहरा छाएगा। हालांकि दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, 6 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। वहीं, 7 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे।

विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक राजस्थान में भी बारिश हो सकती है। राज्य में नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश होगी। बीते 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान लूणकरणसर में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के बाकी हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। विभाग के अनुसार कुछ इलाकों के तापमान में मामूली बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन

यूपी के इन जिलों में छाएगा कोहरा

यूपी में 5 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हो सकती है। इस दौरान प्रदेश में तेज हवाएं चलेंगी। विभाग के अनुसार प्रयागराज, लखनऊ, बांदा, कानपुर, झांसी, वाराणसी, औरैया, इटावा, कानपुर देहात, मैनपुरी, हमीरपुर, चित्रकूट, जौनपुर, गोरखपुर, आगरा, देवरिया, सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, शामली, महोबा और फतेहपुर समेत कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है।

विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा में सुबह और शाम के समय मौसम खराब हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में बारिश की संभावना है। गुरुग्राम, फरीदाबाद में हल्की धूप देखने को मिल सकती है। महेंद्रगढ़, सिरसा, फजिल्का, पंचकूला और हिसार समेत कई जिलों में 4 और 5 फरवरी को बारिश होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ