नई दिल्ली: पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को काला जठेड़ी गिरोह को कथित रूप से अवैध हथियारों की आपूर्ति के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की 4 दिन की हिरासत में भेज दिया है। पटियाला हाउस कोर्ट के चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) ने स्पेशल सेल को लॉरेंस बिश्नोई की चार दिन की हिरासत मंजूर कर ली।
दिल्ली पुलिस ने हथियार तस्कर मुकुंद सिंह से 25 पिस्तौल की बरामदगी से संबंधित एक आर्म्स एक्ट मामले में पूछताछ के लिए चार दिन की हिरासत की मांग की थी। जिसने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गैंग को हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति की थी। पुलिस ने कहा कि लारेंस विश्नोई और काला झठेड़ी को आमने सामने बिठाकर पूछताछ करनी है। लॉरेंस को पंजाब ले जाना है। लारेंस उस वक्त पंजाब की भटिंडा जेल में बंद था और मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 26 मई को मंडोली जेल के अंदर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की थी।
यह भी पढ़ें: Opinion: क्या भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर यहां सेवा के लिए आते हैं या मेवा खाने?
पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई ने पुलिस को बताया कि जब वह भटिंडा जेल में अप्रैल 2023 में बंद था। इस दौरान वह मोबाइल फोन से काला जटेरी और नरेश सेठी के संपर्क में था। उसके गैंग मेंबर्स के लिए वह हथियार की व्यवस्था कराएं। जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई ने गोल्डी बरार से कहा कि वह हथियार की व्यवस्था करे। गोल्डी बरार ने लॉरेंस से कहा कि उसका कांटेक्ट दिलप्रीत सिंह हथियार अरेंज करेगा। मामले में अभियुक्त लॉरेंस बिश्नोई को दिनांक 26.05.23 को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
1 hr ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
1 hr agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
2 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
4 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
4 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
4 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
7 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines