हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'मांस खाने से हो रहा है लैंडस्लाइड', IIT के डायरेक्टर का बयान वायरल

विज्ञापन
IIT mandi director laxmidhar behera says Eating meat is causing himachal landslides

IIT Mandi Director Laxmidhar Behera Himachal Landslides: हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आईआईटी मंडी के डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने  छात्रों से मांस न खाने का संकल्प लेने को कहा है। उन्होंने एक सेमिनार के दौरान कहा है कि हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं जानवरों पर क्रूरता के कारण हो रही हैं। आईआईटी मंडी के डायरेक्टर के इस बयान के बाद विवाद पैदा हो गया है।

हिमाचल प्रदेश का पतन हो जाएगा

उन्होंने कहा- “अगर हमने जानवरों के साथ ऐसा किया तो हिमाचल प्रदेश का बहुत बड़ा पतन हो जाएगा। जानवरों को मारना बंद करें। आप वहां निर्दोष जानवरों को काट रहे हैं। पर्यावरण के साथ इसका संबंध है, जो कि आप अभी देख नहीं सकते, लेकिन भविष्य में इसका पता चलेगा। बेहरा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा- “बार-बार भूस्खलन, बादल फटना और कई अन्य चीजें हो रही हैं, ये सभी जानवरों पर क्रूरता का प्रभाव है।”

वायरल हुआ वीडियो 

बेहरा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने आगे कहा- “अच्छे इंसान बनने के लिए आपको मांस खाना बंद करना होगा। उन्होंने फिर छात्रों से मांस न खाने की कसम खाने को कहा। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। आईआईटी के एक पूर्व छात्र ने कहा- “ये अंधविश्वासी 70 सालों की मेहनत पर पानी फेर देंगे।”

विज्ञापन

पहले भी चर्चा में रह चुके हैं बेहरा

इसके साथ ही कई प्रोफेसर्स ने उनके बयान को दुखद बताया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब बेहरा विवादास्पद कमेंट्स की वजह से सुर्खियों में हैं। पिछले साल उन्होंने दावा किया था कि पवित्र मंत्रों का जाप करके उन्होंने अपने दोस्त के अपार्टमेंट और परिवार को बुरी आत्माओं से छुटकारा दिलाने में मदद की थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola