'मांस खाने से हो रहा है लैंडस्लाइड', IIT के डायरेक्टर का बयान वायरल
Edited By Pushpendra Sharma

IIT mandi director laxmidhar behera says Eating meat is causing himachal landslides
Edited By Pushpendra Sharma

IIT mandi director laxmidhar behera says Eating meat is causing himachal landslides
IIT Mandi Director Laxmidhar Behera Himachal Landslides: हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आईआईटी मंडी के डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने छात्रों से मांस न खाने का संकल्प लेने को कहा है। उन्होंने एक सेमिनार के दौरान कहा है कि हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं जानवरों पर क्रूरता के कारण हो रही हैं। आईआईटी मंडी के डायरेक्टर के इस बयान के बाद विवाद पैदा हो गया है।
उन्होंने कहा- “अगर हमने जानवरों के साथ ऐसा किया तो हिमाचल प्रदेश का बहुत बड़ा पतन हो जाएगा। जानवरों को मारना बंद करें। आप वहां निर्दोष जानवरों को काट रहे हैं। पर्यावरण के साथ इसका संबंध है, जो कि आप अभी देख नहीं सकते, लेकिन भविष्य में इसका पता चलेगा। बेहरा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा- “बार-बार भूस्खलन, बादल फटना और कई अन्य चीजें हो रही हैं, ये सभी जानवरों पर क्रूरता का प्रभाव है।”
IIT Mandi director, Laxmidhar Behera, claims that Himachal Pradesh landslides and cloudbrusts are happening because people eat meat. Then he forced students to take an oath "I will not eat meat". pic.twitter.com/nSuJ4Hyy07
— Crimes Against Unprivileged (@DeprivedVoices) September 7, 2023
बेहरा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने आगे कहा- “अच्छे इंसान बनने के लिए आपको मांस खाना बंद करना होगा। उन्होंने फिर छात्रों से मांस न खाने की कसम खाने को कहा। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। आईआईटी के एक पूर्व छात्र ने कहा- “ये अंधविश्वासी 70 सालों की मेहनत पर पानी फेर देंगे।”
इसके साथ ही कई प्रोफेसर्स ने उनके बयान को दुखद बताया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब बेहरा विवादास्पद कमेंट्स की वजह से सुर्खियों में हैं। पिछले साल उन्होंने दावा किया था कि पवित्र मंत्रों का जाप करके उन्होंने अपने दोस्त के अपार्टमेंट और परिवार को बुरी आत्माओं से छुटकारा दिलाने में मदद की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: