---विज्ञापन---

देश angle-right

IG अमितेन्द्र नाथ सिन्हा राष्ट्रपति पदक से हुए सम्मानित, गुवाहटी में परेड के दौरान मिला सम्मान

सीआरपीएफ आईजी अमितेंन्द्र नाथ सिन्हा को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। वर्तमान में वह ओडिशा में तैनात हैं। गुवाहाटी में आयोजित भव्य परेड के दौरान उन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया।

---विज्ञापन---

सीआरपीएफ आईजी अमितेंन्द्र नाथ सिन्हा को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। वर्तमान में वह ओडिशा में तैनात हैं। गुवाहाटी में आयोजित भव्य परेड के दौरान उन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। सिन्हा को यह सम्मान उन्हें सुरक्षा बल में दीर्घकालिक उत्कृष्ट, समर्पित और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया गया। राष्ट्रपति पदक देश के पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों को उनकी असाधारण सेवाओं, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। यह पदक भारत के राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस अथवा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषित किया जाता है।

गुवाहाटी में आयोजित सीआरपीएफ परेड के दौरान पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों को औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों तथा आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति रही। परेड में सीआरपीएफ के अनुशासन, शौर्य और पेशेवर दक्षता का भव्य प्रदर्शन किया गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना के जवानों को मिला वीरता का पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित

अमितेन्द्र नाथ सिन्हा का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि पूरे बल के लिए भी गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व और सेवाभाव को देखते हुए यह सम्मान सुरक्षा बलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है और ऐसे अवसर बल के मनोबल को और सशक्त करते हैं।

---विज्ञापन---

कौन हैं अमितेन्द्र नाथ सिन्हा?

ओडिशा कैडर के IPS अमितेन्द्र नाथ सिन्हा वर्तमान में सीआरपीएफ में बतौर आईजी ओडिशा में पदस्थापित हैं। वे अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। मूल रुप से वे बिहार राज्य के सीवान जिले के बंगरा गांव के निवासी हैं। बंगरा गांव को स्वतंत्रता सेनानियों का गांव कहा जाता है। अमितेन्द्र नाथ सिन्हा दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी रामलखन सिंह के वंशज हैं। उनके पिता डॉ. यतीन्द्र नाथ सिन्हा एक मशहूर होम्योपैथिक चिकित्सक होने के साथ-साथ होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। उनकी मां बच्ची देवी एक सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं।

यह भी पढ़ें: भारत के पास है दुनिया की इकलौती घुड़सवार सेना 61 Cavalry, इसमें शामिल होने वाला हर जवान होता है खास

---विज्ञापन---

First published on: Feb 20, 2026 07:46 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola