IFS Aishwarya Sheoran UPSC Success Story: कामयाबी की कहानी हर किसी की अलग होती है। आज हम आपको ऐसी ही एक सक्सेस स्टोरी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। वो मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रहीं, लेकिन फिर उन्होंने यू-टर्न लिया और UPSC करने की ठानी। पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता मिल गई। मगर इस बार भी उन्होंने सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा IAS नहीं चुना। तो आइए जानते हैं 2018 बैच की UPSC टॉपर ऐश्वर्या श्योराण के बारे में…
दिल्ली से की पढ़ाई
राजस्थान से ताल्लुक रखने वाली ऐश्वर्या के पिता अजय कुमार आर्मी में कर्नल के पद पर थे। वो 9वीं तेलंगाना NCC बटालियन में कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं। हालांकि ऐश्वर्या की स्कूलिंग दिल्ली से हुई। दिल्ली के संस्कृति स्कूल से उन्होंने 12वीं में 97.5% अंक हासिल किए। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
यह भी पढ़ें- IPS अलंकृता कौन? जिसने सरकारी जॉब छोड़ी, यूपी छोड़ लंदन में हुईं सैटल
फैशन इंडस्ट्री में कमाया नाम
कॉलेज के दौरान ही ऐश्वर्या की दिलचस्पी मॉडलिंग में हुई और उन्होंने ब्यूटी पीजेंट में हिस्सा ले लिया। 2014 में उन्हें मिस क्लीन एंड क्लीयर फ्रेश फेस का खिताब मिला। 2015 में उन्हें मिस दिल्ली चुना गया। वहीं 2016 में ऐश्वर्या मिस इंडिया पीजेंट की फाइनलिस्ट रहीं। फैशन इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद उन्होंने सिविल सेवा का रुख कर लिया।
UPSC टॉपर बनीं ऐश्वर्या
2018 में ऐश्वर्या ने IIM इंदौर का एग्जाम पास कर लिया, लेकिन उन्होंने कॉलेज में दाखिला नहीं लिया। इसी दौरान ऐश्वर्या ने UPSC की तैयारी शुरू की। 10 महीने की मेहनत के बाद ऐश्वर्या ने सिवल सेवा की परीक्षा दी और बिना किसी कोचिंग के उन्होंने पहले ही प्रयास में 93वीं रैंक हासिल कर ली। ऐश्वर्या के पास IAS बनने का मौका था, लेकिन उन्होंने IFS (Indian Foreign Service) ऑफिसर बनने का फैसला किया। वर्तमान में वो विदेश मंत्रालय में कार्यरत हैं।
यह भी पढ़ें- पद्म भूषण अवॉर्डी; रोज 5 करोड़ दान करने वाला भारत का चौथा सबसे अमीर शख्स कौन?
संबंधित खबरें
Starlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
28 mins agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
1 hr ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
2 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
2 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
3 hrs agoLIVE: राजघाट पर बढ़ी पुलिस की तैनाती, विपक्षी नेताओं के आने की उम्मीद
6 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
7 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
14 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
15 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines