नई दिल्ली: संसद में पीएम मोदी के भाषण के बाद राहुल गांधी ने कहा कि पीएम ने उनके सीधे सवालों का जवाब नहीं दिया। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण ने सच्चाई का खुलासा किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अडानी विवाद को लेकर सदन में पीएम के भाषण से हैरान हूं।
राहुल गांधी ने कहा-उनके दिमाग़ के पुर्जे हिल चुके हैं। उन्होंने मेरे एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। इसके अलावा, मैंने कोई जटिल सवाल नहीं पूछा है। मैंने केवल इतना पूछा कि वह (गौतम अडानी) कितनी बार पीएम के साथ गए और कितनी बार मिले?
उन्होंने कहा कि मैं पीएम के भाषण से संतुष्ट नहीं हूं लेकिन इससे सच्चाई का पता चलता है। जांच की बात नहीं हुई है। अगर वे दोस्त नहीं हैं तो पीएम को एक बार कहना चाहिए था कि जांच होगी। पीएम ने रक्षा क्षेत्र में बेनामी खातों और शेल कंपनियों के माध्यम से चल रहे धन के बारे में बात नहीं की। इससे पता चलता है कि पीएम उनकी रक्षा कर रहे हैं।
इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है और इसमें देश का बुनियादी ढांचा भी शामिल है। पीएम को सिर्फ इतना कहना चाहिए था कि जांच होगी। लेकिन मैं समझता हूं कि उन्होंने ऐसा क्यों नहीं किया।’
बता दें कि अडानी समूह पर अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलर द्वारा धोखाधड़ी और स्टॉक हेरफेर का आरोप लगाया गया है, जिससे बाजारों में बड़े पैमाने पर गिरावट आई है।
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
3 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
5 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
6 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
7 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
17 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
20 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
21 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
23 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines