Priyanka Gandhi’s Statement : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज छ्त्तीसगढ़ के कांकेर में एक चुनावी सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो राज्य में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। छ्त्तीसगढ़ में जैसे- जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। बीजेपी की तरफ से पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत की दिग्गज लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में एक नगर निगम और पंचायत निकाय सम्मेलन में शामिल हुईं। उनके साथ सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने 866 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने मंच से कहा कि हमारी सरकार दोबारा छत्तीसगढ़ में बनेगी तो बिहार की तरह जाति जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने कहा राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर 10 लाख आवास गरीबों को दिए जाएंगे।
सरकार आपको सिलेंडर के नाम पर लूट रही है : प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में ₹60 में राशन मिलता था वो समय किसी को याद है या नहीं? सिलेंडर का क्या दाम था 425₹, 60 का राशन मिलता था अभी कह रहे हैं राशन मुक्त दे रहे हैं लेकिन सिलेंडर 1125 रुपए से ₹1200 तक का हो गया है। आप लोग समझ रहे हैं आपके साथ कितना बड़ा धोखा हो रहा है। आपको कहा जा रहा है कि आपको राशन मुफ्त मिल रहा है। मगर सरकार आपको जितने का राशन देती है उससे कई गुना ज्यादा पैसा वसूल करती है।
यह भी पढ़ें : यमराज की अदालत में लगती है आत्माओं की पहली हाजिरी, जहां सुनाते हैं स्वर्ग और नरक के फैसले
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
6 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
7 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
9 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
10 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
10 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
10 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
11 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
11 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines