ICICI बैंक के ग्राहकों को मिली बड़ी राहत, मिनिमम बैलेंस में 50000 रुपये रखने का आदेश वापस

ICICI बैंक ने मिनिमम बैलेंस वाले आदेश में बदलाव करते हुए ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बैंक की ओर से बुधवार को दी गई जानकारी में कहा गया है कि अब बचत खाते के मिनिमम बैलेंस के नियमों में फिर से बदलाव किया गया है। जिससे ग्राहकों का भरोसा उनके प्रति बरकरार रहेगा।

ICICI Bank

आईसीआईसीआई बैंक

ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने शहरी इलाकों में बचत खातों में 50000 रुपये मिनिममबैलेंस रखने के आदेश में बदलाव किया है। अब मिनिमम बैलेंस की रकम को घटाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया है। बैंक के इस आदेश से ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा बैंक ने अपने ग्रामीण और कस्बों में रहने वाले ग्राहकों को भी राहत दी है।

विज्ञापन

ICICI बैंक ने अपना वह फैसला वापस ले लिया है, जिसमें उसने शहरी इलाकों में बचत खातों में मिनिमम बैलेंस 50,000 रुपये कर दिया था। बैंक की ओर से बुधवार को दी गई जानकारी में कहा गया है कि अब बचत खाते के मिनिमम बैलेंस के नियमों में फिर से बदलाव किया गया है। ग्राहकों को राहत देते हुए मेट्रो और शहरी इलाकों में यह सीमा 50000 रुपये से घटाकर केवल 15,000 रुपये कर दी गई है।

विज्ञापन

इन ग्राहकों को भी मिली राहत

बैंक ने जानकारी दी है कि कस्बों में नए ICICI के ग्राहकों के लिए मिनिमम बैलेंस सीमा 25,000 रुपये से घटाकर 7,500 रुपये कर दी है। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में पुराने ग्राहकों के लिए मिनिमम बैलेंस 5,000 रुपये ही रहेगा। इसके बाद भी अगर ग्राहकों को कोई परेशानी होती है तो उसका भी समाधान किया जाएगा। ग्राहक नजदीकी ब्रांच या बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत ने पहली बार चीन को पछाड़ा, बना अमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति के वाला देश

इन लोगों को मिली है विशेष छूट

ICICI बैंक अपने कुछ ग्राहकों मिनिमम बैलेंस मामले छूट देता है। इनमें 60 वर्ष से कम आयु के पेंशनकर्ता और 1200 चुनिंदा संस्थानों के छात्र शामिल हैं। बैंक ने बताया कि इन ग्राहकों को खाते में को न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं है। यहां एक बात ध्यान रखने की जरूरत है कि ये नए नियम सैलरी अकाउंट, वरिष्ठ नागरिकों के खातों, बुनियादी बचत बैंक जमा खातों या विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों के खातों पर लागू नहीं होंगे। इन खातों के लिए मिनिमम बैलेंस की आवश्यकता पहले जैसी ही रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ