हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ICC मैच फिक्सिंग रैकेट का खुलासा; जानें कौन हैं वो 3 भारतीय और एक पूर्व टेस्ट क्रिकेटर, जिन पर आरोप लगे

विज्ञापन
Match Fixing Racket

ICC Match Fixing Racket Exposed: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मैच फिक्सिंग रैकेट का खुलासा किया है। 2021 एमिरेट्स टी-10 लीग के दौरान भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के लिए कई खिलाड़ियों, अधिकारियों और कुछ भारतीय टीम मालिकों पर गंभीर आरोप लगे हैं। यह आरोप 2021 अबूधाबी टी-10 लीग से जुड़े हैं। यह टूर्नामेंट 19 नवंबर 2021 से 4 दिसंबर 2021 के बीच हुआ था।

इस टूर्नामेंट में 6 टीमें खेलीं थीं। जिन लोगों पर आरोप लगा है, उनमें 2 भारतीय सह मालिक पराग संघवी और कृष्ण कुमार शामिल हैं। यह दोनों पुणे डेविल्स टीम के सह मालिक हैं। दोनों के अलावा इनके ही एक खिलाड़ी बांग्लादेश के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज नासिर हुसैन पर भी लीग में भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे हैं।

<

विज्ञापन

>

तीसरा आरोपी बैटिंग कोच सन्नी ढिल्लों

भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने वाला तीसरा भारतीय है, बल्लेबाजी कोच सन्नी ढिल्लों। ICC के अनुसार, आरोप 2021 अबु धाबी टी-10 क्रिकेट लीग और उस टूर्नामेंट में मुकाबलों को भ्रष्ट करने की कोशिश से संबंधित हैं, हालांकि इन प्रयासों को विफल कर दिया गया था। ICC को इस टूर्नामेंट के लिए अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) की ओर से नामित भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारी (DACO) के रूप में नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन

इस तरह ECB की तरफ से ही यह आरोप जारी किए जा रहे हैं। पराग संघवी पर मैच के नतीजों और अन्य पहलुओं पर सट्टा लगाने एवं जांच एजेंसी के साथ सहयोग नहीं करने के आरोप लगे हैं। इसके अलावा कृष्ण कुमार पर DACO से चीजों को छिपाने के आरोप हैं, जबकि ढिल्लों पर मैच फिक्स करने की कोशिश करने के आरोप हैं।

नासिर पर तोहफे की जानकारी का खुलासा नहीं करने का आरोप

बांग्लादेश के लिए 19 टेस्ट और 65 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले नासिर हुसैन पर DACO को 750 डॉलर से ज्यादा के तोहफे की जानकारी नहीं देने का आरोप लगा है। जिन अन्य लोगों को सस्पेंड किया गया है, उनमें बल्लेबाजी कोच अजहर जैदी, टीम मैनेजर शादाब अहमद और UAE के घरेलू खिलाड़ी रिजवान जावेद, सालिया समन शामिल हैं।

विज्ञापन

आरोपों का जवाब देने के लिए 19 दिन का मिला समय

3 भारतीयों समेत कुल 6 लोगों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। इन सभी के पास आरोपों का जवाब देने के लिए 19 सितंबर से 19 दिन का समय होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola