Kandahar Hijack Terrorist: कंधार हाईजैक को देश के सबसे बड़े हाईजैक में गिना जाता है। 24 दिसंबर 1999 को 5 नकाबपोश आतंकियों ने इंडियन एयरलाइंस के विमान IC 814 को हाईजैक कर लिया था। नेपाल के काठमांडू से उड़ान भरने के बाद विमान अमृतसर से होते हुए लाहौर, दुबई और फिर कंधार पहुंचा था। 176 पैसेंजर्स की जान बचाने के लिए भारत सरकार को आंतकियों के सामने झुकना पड़ा और भारत में कैद 3 आतंकियों को जेल से रिहा कर दिया गया।
कहां छिपे हैं तीनों आतंकी?
इन तीनों आंतकियों के नाम मुश्ताक अहमद जरगर, अहमद उमर सईद शेख और मौलाना मसूद अजहर था। कंधार हाईजैक की घटना को 25 साल होने वाले हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि यह तीनों आतंकी आज भी जिंदा हैं और आंतकी गतिविधियों में एक्टिव रहते हैं। पुलवामा हमले से लेकर उरी हमले जैसी कई बड़ी साजिशों में इन आतंकियों के नाम सामने आते रहे हैं। खबरों की मानें तो इनमें से 2 आतंकी पाकिस्तान में और 1 आतंकी कश्मीर में मौजूद है।
यह भी पढ़ें- IC 814: The Kandahar Hijack को लेकर क्यों मचा बवाल? जानें पूरे विवाद की ABCD, अब तक क्या-क्या हुआ?
तीनों आतंकियों का ठिकाना
आतंकियों का सटीक ठिकाना भला कौन जान सकता है? आतंक को पनाह देने वाला पाकिस्तान भी इस बात से इनकार कर चुका है। मगर कई बार अहमद उमर सईद शेख और मौलाना मसूद अजहर के पाकिस्तान में होने की खबरें सामने आई हैं। वहीं मुश्ताक अहमद जरगर ज्यादातर कश्मीर में एक्टिव रहता है।
कंधार हाईजैक में छोड़े गए तीनों आतंकी – अहमद जरगर, अहमद उमर सईद शेख और मौलाना मसूद अजहर
कश्मीरी कमांडर मुश्ताक जरगर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुश्ताक जरगर कश्मीरी कमांडर है। श्रीनगर में मुश्ताक की काफी संपत्ति थी, जिसे पिछले साल कुर्क किया गया था। जैश-ए-मोहम्मद के साथ मुश्ताक के संबंध काफी अच्छे हैं। कश्मीर घाटी में आंतकी हमलों से लेकर युवाओं को बहकाकर आंतकी संगठनों में भर्ती करने के पीछे मुश्ताक का ही हाथ है।
ब्रिटिश आतंकी अहमद उमर सईद शेख
पाकिस्तानी मूल का ब्रिटिश आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख पाकिस्तान में है। खबरों की मानें तो 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल की किडनैपिंग और मर्डर के पीछे उमर शेख का ही हाथ था। इसके लिए पाकिस्तान की अदालत ने उसे सजा-ए-मौत का फरमान सुनाया। मगर बाद में उसे सिर्फ किडनैपिंग का दोषी करार देते हुए रिहा कर दिया गया था।
मोस्ट वांटेड मसूद अजहर
तीसरे सबसे खूंखार आतंकी मसूद अजहर को भारत में मोस्ट वांटेड घोषित किया गया है। मसूद अजहर पाकिस्तान में बैठकर भारत में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है। कुछ दिन पहले बॉम्ब ब्लॉस्ट में उसकी मौत की खबर सामने आई थी। मगर मसूद अजहर की मौत की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। कई लोगों का दावा है कि मसूद अजहर आज भी जिंदा है और पाकिस्तान में ही छिपा है।
यह भी पढ़ें- Kandahar Hijack के ‘हीरो’ कैप्टन देवी शरण कौन? IC 814 में विजय वर्मा ने निभाया किरदार
संबंधित खबरें
कोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई, कई कार्यकर्ता जख्मी
5 mins ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
44 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
47 mins ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
3 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
4 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines