IAS vs IPS: आईएएस और आईपीएस देश की दो सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवाएं हैं। लेकिन क्या आपको पता है इन दोनों सेवाओं में काम, वेतन और पावर का क्या अंतर है? आईएएस अधिकारियों की बात करें तो ये अधिकारी प्रशासनिक कार्य, नीति निर्माण और सार्वजनिक सेवाओं में रहते हैं।
IAS अधिकारी करते हैं सरकारी विभागों का नेतृत्व
दरअसल, IAS अधिकारी विभिन्न सरकारी विभागों का नेतृत्व करते हैं और राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर नीतियों को इम्प्लीमेंटे करते हैं। वहीं, IPS अधिकारी मुख्यत: राज्य की कानून व्यवस्था और अपराध की रोकथाम के लिए काम करते हैं। आईपीएस को अपराधों को सुलझाना और आपदाओं को संभालने का काम दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: स्टील प्लांट में 2 कर्मचारियों की मौत, 5 की हालत नाजुक; जानें ओडिशा में कहां और कैसे हुआ हादसा?
IAS और IPS के अधिकारों में ये अंतर
आईपीएस के मुकाबले एक आईएएस अफसर के पास अधिक आधिकार होते हैं, क्योंकि वे कई प्रशासनिक जिम्मेदारियों में शामिल होते हैं। वहीं, आईपीएस अधिकारी पुलिस बल के अंदर ज्यादा प्रभावशाली होता है। हमेशा इस बात पर बहस होती है कि शासन में कौन सी सेवा अधिक शक्तिशाली है या कौन सी अधिक प्रभावशाली है। वेतन की बात करें तो IAS और IPS दोनों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलता है। जो 56,100 रुपये प्रति माह से शुरू होकर 2.50 लाख रुपये प्रतिमाह है।
इन अधिकारियों को मिलती हैं ये सुविधाएं
एक रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल करीब 13000 से ज्यादा IAS और IPS अधिकारी हैं। बता दें इन अधिकारियों को आवास, गाड़ी, सुरक्षा समेत अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। सैलरी के साथ एक आईएएस अधिकारी को डियरनेस अलाउंस (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), मेडिकल अलाउंस और कन्वेस अलाउंस भी मिलता है।
ये भी पढ़ें: मेरी दिल्ली आतंकी अफजल प्रेमी के हाथ में जाए और मैं चुप बैठ जाऊं…स्वाति मालीवाल ने ‘आप’ को दिया जवाब
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर की इन 24 सीटों पर वोटिंग कल, किन-किन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला? देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
22 mins agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
34 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
57 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
2 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
3 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
5 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
6 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines