IAS Pooja Khedkar Media Interaction: फर्जी डिग्री लेकर UPSC टॉपर बनने के आरोपों से दो-चार हो रहीं IAS पूजा खेडेकर मीडिया से रूबरू हुई हैं। पूजा ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर भी चुप्पी तोड़ी है। वहीं जब पूजा से उनके फरार माता-पिता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से साफ मना कर दिया।
पूजा ने दिया बयान
UPSC 2023 में 841 रैंक लाकर IAS ऑफिसर बनीं पूजा खेडेकर पिछले कई दिन से विवादों में घिरी हुई हैं। ऐसे में अब जब पूजा का मीडिया से आमना-सामना हुआ तो उन्होंने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया। पूजा से जब उन पर लगे आरोपों पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई भी बयान नहीं दे सकती। UPSC के नियमों के अनुसार मैं खुद से जुड़े मामलों पर सार्वजनिक रूप से बात नहीं कर सकती हूं।
माता-पिता पर क्या कहा?
हालांकि जब पूजा से पूछा गया कि उनके माता-पिता पर भी किसान को धमकाने का आरोप लगा है और वह काफी समय से फरार चल रहे हैं। ऐसे में क्या वह जानती हैं कि उनके पेरेंट्स कहां हैं? इस बारे में पूजा ने कहा कि वह मामला भी मुझसे जुड़ा है और उस पर बोलना नियमों के खिलाफ है। जो भी जवाब देना होगा, जांच कमेटी को दूंगी।
SP ने दिया बयान
बता दें कि IAS पूजा खेडेकर के माता-पिता पर किसान को धमकाने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। हालांकि दोनों फरार हैं, लेकिन महाराष्ट्र पुलिस पूजा के माता-पिता की तलाश भी कर रही है। दोनों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
पूजा पर लगे हैं गंभीर आरोप
महाराष्ट्र कैडर की IAS ऑफिसर पूजा खेडेकर पर ट्रेनिंग के दौरान सीनियर अफसरों को परेशान करने का आरोप लगा है। कई लोगों का कहना है कि पूजा ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल किया है। सीनियर अफसरों की शिकायत पर पूजा का तबादला हो गया था। वहीं अब उनके खिलाफ जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें- लाल बत्ती वाली ऑडी कार, VIP नंबर प्लेट की मांग; IAS पूजा खेडकर से अधिकारी भी हुए परेशान, हुआ तबादला
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
6 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines